Kaimur News : कैमूर सर्राफा बाजार में मची हलचल, सोने के दाम में भारी गिरावट, लहसुन के तेवर तीखे

Updated:
विज्ञापन

अनाज मंडी

Kaimur News स्थानीय स्तर पर मांग में आई कमी के चलते कैमूर जिले के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है.

विज्ञापन

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : स्थानीय स्तर पर मांग में आई कमी के चलते कैमूर जिले के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. पिछले चार दिनों की लगातार गिरावट के बाद आज रविवार को भी जिले में सोने की कीमतों में ₹3,450 की बड़ी गिरावट देखी गई है. इससे पहले भी बुधवार से लेकर शनिवार तक पीली धातु के दामों में लगातार कमी दर्ज की गई थी. दूसरी ओर, राहत की बात यह है कि पिछले कुछ दिनों से आसमान छू रहे आलू, प्याज और हरी सब्जियों के दाम अब मंडी में धीरे-धीरे नीचे आने लगे हैं .

सोने में भारी गिरावट, चांदी के दाम स्थिर

भभुआ के प्रमुख स्वर्ण व्यवसायी अमित सेठ के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय कारणों से सोने व चांदी के दामों में अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. बाजार में पिछले एक सप्ताह से चांदी की कीमतें पूरी तरह स्थिर बनी हुई हैं. सोमवार को जिले में सोने और चांदी के संभावित भाव इस प्रकार रहने का अनुमान है:

24 कैरेट सोना: ₹1,49,230 प्रति 10 ग्राम .

22 कैरेट सोना: ₹1,36,600 प्रति 10 ग्राम .

18 कैरेट सोना: ₹1,12,000 प्रति 10 ग्राम .

चांदी (कच्ची): ₹2,60,000 प्रति किलोग्राम .

चांदी के जेवर: ₹2,000 प्रति 10 ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से) .

चांदी के बर्तन: ₹2,200 प्रति 10 ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से) .

आलू-प्याज के दाम थमे, लहसुन में अब भी तेजी

कैमूर की थोक मंडी में बाहर से आने वाले आलू और प्याज की कीमतों में आ रही तेजी अब थम गई है. हालांकि, लहसुन के तीखे तेवर अब भी बरकरार हैं और इसकी क्वालिटी के अनुसार प्रति क्विंटल ₹40 से ₹50 की बढ़त बनी हुई है. सोमवार को थोक और रिटेल मंडी में कृषि उत्पादों का भाव इस प्रकार रहा:

अनाज, दाल और तिलहन का भाव

गेहूं: ₹2,200 से ₹2,500 .

धान (सामान्य): ₹1,800 से ₹2,100

चना: ₹4,800 से ₹5,400 .

मसूर: ₹5,500 से ₹6,200 .

अरहर: ₹6,500 से ₹7,500 .

सरसों (तिलहन): ₹5,000 से ₹5,800 .

थोक मंडी में सब्जियों का भाव

थोक आलू:₹680 से ₹820 .

थोक प्याज: ₹1,480 से ₹1,660 .

लहसुन: ₹800 से ₹1,000 .

रिटेल/सामान्य बाजार में सब्जियों का भाव

आलू: ₹1,200 से ₹1,800 .

प्याज: ₹1,400 से ₹1,800 .

टमाटर: ₹1,000 से ₹2,000 (शुरुआती भाव)

आने वाले दिनों में क्या कह रहे हैं आढ़ती

आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन ने बाजार की स्थिति पर बात करते हुए बताया कि फिलहाल पूरे मार्केट में केवल लहसुन और मिर्च की कीमतों में ही तेजी देखी जा रही है. राहत की बात यह है कि आने वाले एक-दो दिनों में प्याज के दाम भी और नीचे गिरने की संभावना है. पिछले कुछ दिनों से बाहर से आने वाली हरी सब्जियां महंगी थीं, लेकिन अब उनकी आवक सुधरने से भाव गिर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा बढ़ती है, तो रांची और वाराणसी जैसी बड़ी मंडियों से सब्जियों की आवक प्रभावित होगी, जिससे हरी सब्जियां एक बार फिर महंगी हो सकती हैं .

विज्ञापन
Jitendra Kumar

लेखक के बारे में

By Jitendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन