रामगढ़ के कलानी गांव से 112 लीटर से अधिक शराब जब्त, बाइक छोड़ तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन

जब्त शराब के साथ पुलिस

Kaimur News: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कलानी गांव में स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है.

विज्ञापन

Kaimur News: (रामगढ़ से रंजय जायसवाल की रिपोर्ट) :
गुरुवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के कलानी गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की. पुलिस ने एक काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली स्प्लेंडर बाइक से कुल 112.56 लीटर शराब जब्त की है. हालांकि, पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की भनक लगते ही बाइक सवार तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा.

देशी-विदेशी शराब और बीयर की खेप बरामद, स्प्लेंडर बाइक जब्त

एसएचओ ने बताया कि बरामद शराब में ब्लू लाइम देशी शराब की 200 एमएल वाली 270 बोतल (54 लीटर), किंगफिशर बीयर की 500 एमएल वाली 48 कैन (24 लीटर) तथा 8 पीएम ब्रांड की 180 एमएल वाली 192 बोतल (34.56 लीटर) शामिल हैं. इस प्रकार कुल 112.56 लीटर शराब जब्त की गई है. पुलिस ने शराब के साथ-साथ तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस की गाड़ी को आते देख बाइक सवार तस्कर वाहन छोड़कर भाग निकला था.

फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

इस मामले में पुलिस द्वारा वाहन स्वामी एवं फरार चालक के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस फरार तस्कर की पहचान स्थापित करने और उसकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.

Also Read: एक पल की चूक और गंगा की तेज धारा में समाई युवती, SDRF का रेस्क्यू जारी

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन