कैमूर में तेज रफ्तार का कहर: जीजा-साली की बाइक को रौंदते हुए पलटी पिकअप
हॉस्पिटल में चल रहा इलाज
Kaimur News: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच 319 पर शुकुलपिपरा के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार जीजा-साली गंभीर रूप से घायल हो गए.
Kaimur News: (मोहनिया से विनोद कुमार सिंह की रिपोर्ट ) :
स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच 319 पर शुकुलपिपरा के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया. जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन भी अनियंत्रित होकर पलट गया. घायलों में कर्महरी गांव निवासी कश्री निवास राम की पुत्री प्रियंका कुमारी और जमुरना गांव निवासी स्वर्गीय श्रीलाल राम के पुत्र पुनित कुमार शामिल हैं. दोनों रिश्ते में जीजा-साली बताये जाते हैं.
भभुआ में डॉक्टर को दिखाने जा रहे थे दोनों घायल
जानकारी के अनुसार दोनों बाइक से भभुआ में चिकित्सक डॉ. विनोद को दिखाने जा रहे थे. इसी दौरान शुकुलपिपरा पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर निकलने के कुछ देर बाद पीछे से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और पिकअप भी सड़क किनारे पलट गई.
मोहनिया बीडीओ ने दिखाई इंसानियत, पहुंचाया अस्पताल
घटना के समय क्षेत्र से गुजर रहे मोहनिया प्रखंड के बीडीओ की नजर घायलों पर पड़ी. उन्होंने तुरंत मानवीय पहल करते हुए दोनों को अपने स्तर से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भभुआ रेफर कर दिया. अस्पताल में घायलों के इलाज के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










