kaimur News : कैमूर में सोने व चांदी के भाव स्थिर रहने की संभावना
Published by : JITENDRA KUMAR Updated At : 21 May 2026 6:00 AM
kaimur News : जिले में सोने-चांदी के भाव में पिछले दो दिनों से स्थिरता बनी हुई है. हालांकि, बुधवार को सोने के भाव में एक हजार की वृद्धि हुई थी, लेकिन गुरुवार को दोनों धातुओं के भाव स्थिर रहने की संभावना है. गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड जहां 1,62,305 रुपये प्रति 10 ग्राम रहने की संभावना है.
kaimur News : जिले में सोने-चांदी के भाव में पिछले दो दिनों से स्थिरता बनी हुई है. हालांकि, बुधवार को सोने के भाव में एक हजार की वृद्धि हुई थी, लेकिन गुरुवार को दोनों धातुओं के भाव स्थिर रहने की संभावना है. गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड जहां 1,62,305 रुपये प्रति 10 ग्राम रहने की संभावना है, जबकि सोमवार को सोने का भाव 1,62,005 प्रति 10 ग्राम था. इसके अलावे 22 कैरेट सोना 1,40000 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना 1,19000 प्रति 10 ग्राम, चांदी-2,72000 प्रति किलो, चांदी के जेवर-2 हजार प्रति 10 ग्राम, चांदी के बर्तन-22 सौ रुपये प्रति दस ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से) रहा. स्वर्ण व्यवसायी राजू रस्तोगी के अनुसार, लग्न का सीजन खत्म हो गया है, इसलिए सोने व चांदी के दाम में अभी और बदलाव हो सकता है. लेकिन, फिलहाल अभी और भाव गिरने की संभावना नहीं है. इधर, कैमूर में बाहर से आनेवाले आलू-प्याज के भाव में अब तेजी कुछ थमता दिख रहा है. मंडी में आज गुरुवार को भी आलू जहां 12800 से 1610 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा, तो प्याज का रेट भी 1400 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल रहा. हालांकि, लहसुन में तेजी थमती दिख रही है. लहसुन में अब भी लगभग 100 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़त बनी हुई है. अनाज व दालें प्रति क्विंटल में गेहूं-2200–2500, धान (सामान्य)-1800–2100, चना-4800 –5400, मसूर- 5500–6200, अरहर-6500–7500 रुपये रहा, जबकि तिलहन में सरसों-5000–5800 और सब्जियों में आलू-1200–1800, प्याज-1400–1800 और टमाटर का भाव 1000–2000 रुपये प्रति क्विंटल से शुरू हुआ है. आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राइन ने बताया कि बाजार में लहसुन में तेजी कुछ थम गयी है. फिलहाल, आज कल में प्याज का रेट भी गिरने की संभावना है. कुछ दिनों से बाहर से आनेवाले सब्जियों में तेजी थी, लेकिन अब भाव गिर रहा है और हरी सब्जियां सस्ती हो रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










