कैमूर में दर्दनाक हादसा: पानी भरे गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा, चालक और 9 माह की मासूम की मौत

Updated:
विज्ञापन
Kaimur E-Rickshaw Accident: Tragic accident in Kaimur; e-rickshaw

घटनास्थल की तस्वीर

Kaimur E-Rickshaw Accident : मोहनिया थाना क्षेत्र के भिट्टी गांव के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पानी से भरे गड्ढे में ई-रिक्शा पलट जाने से चालक और नौ महीने की मासूम बच्ची की मौत हो गई. हादसे में चार अन्य लोग घायल हो गए.

विज्ञापन

Kaimur E-Rickshaw Accident : मोहनिया थाना क्षेत्र के भिट्टी गांव के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पानी से भरे गड्ढे में ई-रिक्शा पलट जाने से चालक और नौ महीने की मासूम बच्ची की मौत हो गई. हादसे में चार अन्य लोग घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.

पानी भरे गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा

जानकारी के अनुसार सोनहन थाना क्षेत्र के मिरिया खुर्द गांव निवासी 29 वर्षीय पिंकू कुमार सिंह भभुआ रोड रेलवे स्टेशन से सवारियों को लेकर भिट्टी गांव जा रहे थे. गांव के बाहर पहुंचते ही ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में पलट गया. हादसे के बाद ई-रिक्शा में सवार सभी लोग पानी में डूबने लगे.

ग्रामीणों ने बचाए यात्री, चालक और मासूम नहीं बच सके

चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को पानी से बाहर निकाला. गंभीर रूप से घायल चालक पिंकू कुमार सिंह और नौ महीने की मासूम सना खातून को तत्काल अनुमंडल अस्पताल, मोहनिया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. हादसे में घायल अन्य चार लोगों का इलाज कराया जा रहा है.

कोलकाता से मायके आई थी बच्ची की मां

बताया गया कि ई-रिक्शा में मुमताज की बेटी, जो हाल ही में कोलकाता से अपने मायके भिट्टी आई थी, अपनी नौ महीने की बेटी सना खातून, बच्ची की नानी और मामा समेत अन्य परिजनों के साथ सवार थी. हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई. बच्ची के परिजन उसका शव लेकर अपने गांव चले गए.

kaimur News : पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुंची और ई-रिक्शा चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है.

Also Read : बिहार के गांवों में भी शुरू होगी टैक्स वसूली, हर घर से सालाना 1200 रुपये लेने की तैयारी, डिटेल में समझें पूरी जानकारी

विज्ञापन
Vinod Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Vinod Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन