किसानों को कम लागत में ज्यादा उत्पादन करने की दी जानकारी

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

शुक्रवार को स्थानीय प्रखंड कृषि कार्यालय में खरीफ महाअभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

दुर्गावती. शुक्रवार को स्थानीय प्रखंड कृषि कार्यालय में खरीफ महाअभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके तहत किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती कर कम लागत में ज्यादा उत्पादन कैसे करें आदि विषयों पर चर्चा करते हुए मौके पर मौजूद कृषि विभाग के पदाधिकारियों व कृषि विज्ञान केंद्र अधौरा के वैज्ञानिकों द्वारा विस्तार से जानकारी दी गयी. साथ ही मोटे अनाजों में शामिल मंडुआ, सावा कोदो, बाजरा आदि की कम लागत में उत्तम विधि से खेती करने की सलाह दी गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख व कृषि विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप जला कर किया गया. कार्यक्रम का संचालन कृषि समन्वयक कालिका सिंह ने किया. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी फुलदेव पासवान, उप परियोजना निदेशक नवीन कुमार सिंह, अधौरा से आये कृषि वैज्ञानिक अमित कुमार सिंह, नीरज चौधरी, सहायक तकनीकी प्रबंधक सानंद कुमार सिंह के अलावा किसानों में शामिल कांता सिंह, नंदजी, अनुराधा देवी, अंजनी देवी सहित कई मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन