मौसम परिवर्तन के चलते सीएचसी में मरीजों की संख्या में इजाफा
Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन
मौसम परिवर्तन के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांद में बढ़ी मरीजों की संख्या
विज्ञापन
चांद.
मौसम परिवर्तन के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांद में चिकित्सक व दवाओं की उपलब्धता के चलते मरीजों की संख्या बढ़ रही है. हाल के दिनों में प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांद में मरीजों की काफी भीड़ ज्यादा देखने को मिल रही है. बुखार, खांसी तथा अन्य मौसमी बीमारियों के इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं. डॉक्टर अल्ताफ ने बताया कि मौसमी बीमारियों को लेकर ज्यादातर मरीज आ रहे हैं. इलाज के लिए सभी दवाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध हैं, जो मरीजों को दी जा रही हैं. उन्होंने बताया कि लगभग 200 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए प्रतिदिन आ रहे हैं. बदलते मौसम में मरीजों को साफ-सफाई व सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










