ePaper

Purnia Accident: सड़क किनारे गैस पाइपलाइन में लगी आग, मची अफरा-तफरी, टला हादसा

Updated at : 04 Jan 2025 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia Accident News

गैस पाइपलाइन में लगी आग

Purnia Accident: पूर्णिया में सड़क किनारे गैस पाइपलाइन में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सही समय पर सप्लाई बंद करने बड़ा हादसा टल गया.

विज्ञापन

Purnia Accident: पूर्णिया के उफरैल चौक स्थित सड़क किनारे गैस पाइपलाइन में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मची गयी. पाइपलाइन से उठ रही आग की लपटें देखकर आस-पास के लोग घरों से बाहर निकल आये. आग लगने की जानकारी मिलते ही गैस एजेंसी द्वारा तुरंत सप्लाई बंद कर दिया गया. सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की तीन बड़ी और एक छोटी गाड़ी पहुंची. दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

हो सकता था बड़ा हादसा

आग पर काबू होते ही गैस कंपनी की टीम देर शाम तक मरम्मत कार्य में जुट गयी है. लोगों ने बताया कि अगर त्वरित कार्रवाई नहीं की गयी होती बड़ा हादसा हो सकता था. आसपास के लोगों ने बताया कि एन एच से सटे नगर निगम के सफाई एजेंसी द्वारा कचरा डंप किया जाता है. अब कचरा में आग कैसे लगी और कौन लगाया, इसकी जानकारी नहीं है. कचरा में आग लगने से गैस पाइप उसकी चपेट में आ गया. घटनास्थल पर पहुंचे गैस कंपनी के एक पदाधिकारी ने बताया कि कचरा से आग लगने की वजह से जमीन के नीचे 1.2 मीटर अंदर गैस पाइप गर्म हो जाने से गैस लीक होने लगा, इससे पाइप में आग लग गयी.

Purnia accident

क्या बोले पदाधिकारी

पदाधिकारी ने बताया कि निगम कर्मियों को कई दफा कहा गया कि सड़क के दोनों तरफ कचरा डंप नहीं करें. सड़क के नजदीक स्थानीय लोगों को भी जानकारी दी गयी है कि आपके घर के सामने से गैस पाइप लाइन गुजरी है, इसलिए किसी भी तरह की आग नहीं लगायें. फायरबिग्रेड के एडीएफओ राय विमल विद्रोही ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायरबिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची. जहां कर्मियों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया. उन्होंने बताया कि यहां सड़क से सटे नगर निगम द्वारा कचरा डंप किया जाता है. डंप कचरा में आग लगने से गैस पाइप में आग लगी है. विद्रोही ने बताया कि बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बचा.

इसे भी पढ़ें: महाकुंभ को उड़ाने की धमकी देने वाला पूर्णिया से हुआ गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन