बिजली चोरी पर कैमूर में बड़ी कार्रवाई, छह घरों में पकड़ी गई अवैध बिजली

Updated:
विज्ञापन

भभुआ में बिजली विभाग की छापेमारी में 3 लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई। छह लोगों के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

Kaimur News : बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने भभुआ अनुमंडल के विभिन्न गांवों में छापेमारी अभियान चलाकर छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है. विभागीय टीम ने हरिहरपुर और गोराईपुर गांव में जांच के दौरान घरेलू परिसरों में अवैध तरीके से बिजली का उपयोग पकड़ा. मामले में विभाग की ओर से कुल 3,02,839 रुपये की बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया गया है. कार्रवाई के दौरान अवैध तार आदि जब्त किये गये तथा संबंधित लोगों के खिलाफ सदर थाना भभुआ में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.

हरिहरपुर में टोंका फंसाकर कर रहे थे बिजली चोरी

जांच के दौरान दो घरों में पकड़ी गयी अवैध बिजली. विद्युत विभाग की छापामारी टीम ने भभुआ प्रखंड के हरिहरपुर गांव में लल्लन सिंह, पिता केदार सिंह और रामगहन सिंह, पिता भृगुनाथ सिंह के घरेलू परिसरों की जांच की. इस दौरान दोनों के यहां अलग से तार का टोंका फंसाकर बिजली की चोरी करते हुए पाया गया. विभागीय टीम ने मौके से तार आदि जब्त कर लिये.

दो लोगों पर हजारों रुपये की बिजली चोरी का मामला दर्ज

विभाग ने दर्ज करायी प्राथमिकी. बिजली चोरी के मामले में लल्लन सिंह के खिलाफ 57,091 रुपये तथा रामगहन सिंह के खिलाफ 17,956 रुपये की बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. विभाग ने अवैध कनेक्शन के माध्यम से बिजली के इस्तेमाल को गंभीरता से लेते हुए दोनों के खिलाफ कार्रवाई की.

गोराईपुर में चार घरों में मिली अवैध बिजली

बिना वैध कनेक्शन के बिजली का इस्तेमाल करने का आरोप. हरिहरपुर के बाद छापामारी दल गोराईपुर गांव पहुंचा. यहां जांच के दौरान रघुवंश बिंद, पिता पानपति बिंद, शिवमुनी बिंद, पिता फतिंगन बिंद, विजय बिंद, पिता मकसूदन बिंद और महेंद्र बिंद, पिता राममूरत बिंद के घरेलू परिसरों में अवैध ढंग से बिजली का उपयोग करते हुए पाया गया.

चारों पर 56,948 रुपये प्रति व्यक्ति का जुर्माना

अवैध तार जब्त कर सदर थाना में करायी गयी प्राथमिकी. बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद विभागीय टीम ने चारों के घरेलू परिसरों से तार आदि जब्त कर लिये. विभाग की ओर से प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ 56,948 रुपये की बिजली चोरी का जुर्माना लगाया गया. चारों के खिलाफ सदर थाना भभुआ में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

पूछताछ में नहीं दिखा सके वैध कनेक्शन के दस्तावेज

कागजात मांगे जाने पर विभागीय टीम को नहीं मिला संतोषजनक जवाब. छापामारी के दौरान विभागीय अधिकारियों ने संबंधित लोगों से बिजली कनेक्शन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे. लेकिन, जांच के दौरान वे वैध कनेक्शन के कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके. इसके बाद विभाग ने बिजली चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की.

बिजली चोरी के खिलाफ आगे भी जारी रहेगा अभियान

सहायक विद्युत अभियंताओं के साथ सुरक्षा बल और कर्मी रहे शामिल. बिजली चोरी के खिलाफ चलाये गये अभियान में सहायक विद्युत अभियंताओं के अलावा सुरक्षा बल और विद्युत विभाग के कर्मी शामिल थे. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में जांच और छापेमारी का अभियान जारी रहेगा. अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन