कैमूर में दीवार तोड़कर मकान में घुसे चोर, फर्नीचर बनाने की मशीन और सामान ले उड़े

Updated:
विज्ञापन

बेलाव थाना | Prabhat Khabar Network

रामपुर के बेलांव में असामाजिक तत्वों ने दीवार तोड़कर फर्नीचर की मशीनें और सामान चोरी किया। पीड़िता ने नामजद शिकायत दर्ज कराई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Kaimur News : बेलांव थाना क्षेत्र के खजुरा मौजा में चोरों ने एक मकान की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और फर्नीचर बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीन सहित कई कीमती सामान चोरी कर लिये. घटना के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया. मामले को लेकर पुष्पा देवी ने बेलांव थाने में नामजद आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

पुष्पा देवी ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि खजुरा मौजा स्थित मकान उनकी सास पार्वती देवी के नाम पर है. इसी मकान में उनके ससुर और पति फर्नीचर की दुकान चलाते हैं. आरोप है कि बीते दिनों असामाजिक तत्वों ने मकान की दीवार तोड़ दी और अंदर प्रवेश कर गये. इसके बाद घर में रखी चौकी, ड्रिल मशीन, कटर, रंदा मशीन समेत फर्नीचर बनाने के अन्य सामान चोरी कर लिये.

चोरी की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुष्पा देवी ने बेलांव थाने पहुंचकर लिखित आवेदन सौंपा और कुछ लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की.

चोरी के साथ भूमि विवाद के एंगल से भी जांच

बेलांव थानाध्यक्ष परमहंस कुमार ने बताया कि पीड़िता का आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि जिन लोगों पर चोरी का आरोप लगाया गया है, उनके साथ पीड़ित पक्ष का पहले से भूमि विवाद भी चल रहा है. ऐसे में पुलिस चोरी की घटना के साथ भूमि विवाद के एंगल से भी पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस की ओर से साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.


विज्ञापन
Raju Kumar

लेखक के बारे में

By Raju Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन