कैमूर में अब डिजिटल होगा खेतों का पूरा रिकॉर्ड, फसल सर्वे को लेकर अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

भभुआ में डिजिटल फसल सर्वे को लेकर कार्यशाला आयोजित। कृषि अधिकारियों को सटीक डेटाबेस तैयार करने और योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुँचाने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

Kaimur News : किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से कैमूर में डिजिटल फसल सर्वे की तैयारी शुरू कर दी गयी है. भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के एग्री स्टैक एवं डिजिटल कृषि सर्वे मिशन के तहत जिला संयुक्त कृषि भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यशाला में अधिकारियों और कर्मियों को डिजिटल फसल सर्वे शरदीय 2026 की प्रक्रिया, नये प्रावधानों और सर्वेक्षण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गयी.

खेतों में लगी फसलों का तैयार होगा डिजिटल डाटा बेस

सटीक आंकड़ों से किसानों तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ. डिजिटल फसल सर्वे का मुख्य उद्देश्य खेतों में लगी फसलों का सटीक डिजिटल डाटा बेस तैयार करना है. इससे कृषि एवं संबंधित विभागों की योजनाओं के लिए पात्र किसानों की पहचान करने और उन्हें योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाने में मदद मिलेगी. सर्वे के दौरान फसल से संबंधित आंकड़ों को डिजिटल माध्यम से दर्ज किया जायेगा.

निर्धारित समय सीमा में पूरा करना होगा सर्वे का काम

जिला कृषि पदाधिकारी ने अधिकारियों को दिया निर्देश. प्रशिक्षण के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने संबंधित अधिकारियों को डिजिटल फसल सर्वे शरदीय 2026 के कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने सर्वे का काम गुणवत्तापूर्ण और त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया.

डिजिटल सर्वे की बदली प्रक्रिया और नये प्रावधान समझाये

नोडल पदाधिकारियों ने अधिकारियों और कर्मियों को दी जानकारी. प्रशिक्षण के दौरान नोडल पदाधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को डिजिटल फसल सर्वे की वर्तमान प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी. साथ ही पूर्व की प्रक्रिया की तुलना में किये गये आवश्यक बदलावों और नये प्रावधानों से भी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया.

फसल के आंकड़ों की प्रविष्टि से लेकर सत्यापन तक की जानकारी

सर्वे के हर चरण को लेकर दिया गया प्रशिक्षण. कार्यशाला में डिजिटल फसल सर्वे के आधार पर फसल सर्वेक्षण, आंकड़ों की प्रविष्टि, उसके सत्यापन और सर्वेक्षण से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गयी. अधिकारियों को बताया गया कि सर्वे के दौरान दर्ज किये जाने वाले आंकड़ों में किसी तरह की त्रुटि नहीं होनी चाहिए.

सर्वे के दौरान इन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान

बदली प्रक्रिया के अनुरूप काम करने की दी गयी जानकारी. प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि परिवर्तित प्रक्रिया के अनुसार काम करते समय किन-किन बिंदुओं का विशेष ध्यान रखना है. अधिकारियों और कर्मियों को सर्वे से संबंधित नये प्रावधानों का पालन करते हुए निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य पूरा करने को कहा गया.

कार्यशाला में कृषि विभाग के कई अधिकारी रहे मौजूद

अनुमंडल से लेकर प्रखंड स्तर तक के पदाधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण. कार्यक्रम में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी भभुआ एवं मोहनियां, सहायक निदेशक बीज विश्लेषण, सहायक निदेशक शष्य प्रक्षेत्र, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन