पुरानी रंजिश में मारपीट, घायल वाराणसी रेफर

KAIMUR NEWS.चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किये जाने का मामला सामने आया है. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर किया गया है. घायल की पहचान रामगढ़ गांव निवासी चंद्रशेखर राजभर के रूप में हुई है.
प्रतिनिधि, चैनपुर चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किये जाने का मामला सामने आया है. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर किया गया है. घायल की पहचान रामगढ़ गांव निवासी चंद्रशेखर राजभर के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों ने उन्हें घायल अवस्था में थाने पहुंचाया, जहां से पुलिस ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया. इस संबंध में चंद्रशेखर राजभर के पुत्र टुनटुन कुमार ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर गांव के ही कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाये हैं. आवेदन में बताया गया है कि उनके पिता शाम के समय शौच के लिए घर से बाहर जा रहे थे. इसी दौरान गांव के दुक्खु राजभर का पुत्र इंदल राजभर, इंदल राजभर का पुत्र जसवंत राय, जगदीश राजभर का पुत्र सुरेंद्र राजभर और सीता राजभर का पुत्र कोमल राजभर वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे. आरोप है कि गाली देने से मना करने पर सभी ने लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में चंद्रशेखर राजभर गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े. परिजनों के अनुसार, हमलावर उन्हें मरा समझकर मौके से फरार हो गये. इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




