वाहन के धक्के से बाइक सवार वृद्ध की मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के पास बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गयी.
मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के पास बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक थाना क्षेत्र के दादर गांव निवासी स्वर्गीय हरी नारायण सिंह के 65 वर्षीय पुत्र राम अवध सिंह बताये जाते है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया. जानकारी के अनुसार, राम अवध सिंह मोहनिया से अपने गांव दादर लौट रहे थे. इसी दौरान बसंतपुर गांव के समीप किसी वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अनुमंडल अस्पताल मोहनिया ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गयी. अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भभुआ स्थित सदर अस्पताल भेज दिया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




