छत से गिरा पांच वर्षीय बच्चा, हालत गंभीर

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

रुईया गांव में शुक्रवार सुबह खेलने के दौरान हादसा

विज्ञापन

भभुआ सदर.

थाना क्षेत्र के रुईया गांव में शुक्रवार सुबह खेलने के दौरान एक पांच वर्षीय बच्चा एक मंजिला छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे परिजन तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आये. बच्चे का गंभीर हालत में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. घायल बच्चा रुईया गांव निवासी प्रकाश प्रजापति का बेटा शिवम कुमार है. परिजनों के अनुसार, बच्चा सुबह अपने घर के एक मंजिला छत पर खेल रहा था. इसी बीच दौड़ने के दौरान अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर पड़ा. इस दौरान सिर फटने से गंभीर रूप से घायल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन