कैमूर : गलती से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुए 12,300 रुपये साइबर थाना ने कराए वापस, शिकायत मिलते ही की कार्रवाई
साइबर थाना में आवेदक| Prabhat Khabar Network
Kaimur News : मोहनियां में एक नागरिक के खाते से गलती से ट्रांसफर हुए 12,300 रुपये साइबर थाना की त्वरित कार्रवाई से वापस मिल गए. शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने राशि को होल्ड कर लिया और पूरी रकम पीड़ित के खाते में जमा करा दी.
Kaimur News : मोहनियां शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी रवि कुमार के खाते से गलती से 12,300 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए थे. इसके बाद रवि कुमार ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई.
साइबर थाना ने राशि को कराया होल्ड
शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित राशि को होल्ड कराया. इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए रविवार को गलत खाते में ट्रांसफर हुई पूरी 12,300 रुपये की राशि आवेदक के खाते में वापस करा दी गई.
Also Read : हरतालिका तीज पर सुहागिन रखेंगी निर्जला व्रत, 14 सितंबर को होगी शिव-पार्वती की पूजा
साइबर थाना ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील
साइबर थाना ने लोगों से ऑनलाइन लेन-देन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. थाना ने कहा कि किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं.
Also Read : सासाराम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से डिलीवरी बॉय की मौत, दो मासूम बच्चियों के सिर से उठा पिता का साया
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए