दूसरे राज्य में कार्य करने वाले व संविदा कर्मियों के खाते में भेजी गयी योजना की राशि

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 11 Feb 2026 3:24 PM

विज्ञापन

KAIMUR NEWS.दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ढड़हर पंचायत की वीबीजी राम जी (पुराना नाम मनरेगा) योजनाओं में संपन्न मजदूरों, दूसरे राज्यों में कार्य करने वाले लोगों व संविदा कर्मियों के खातों में राशि भुगतान किये जाने की शिकायत दो महीने पहले उप मुखिया मनोज राजभर ने कार्यक्रम पदाधिकारी को आवेदन देकर की थी. लेकिन, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से आवेदक सहित ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है.

विज्ञापन

वीबीजी राम जी योजनाओं में अनियमितता की शिकायत पर दो माह बाद भी कार्रवाई नहींउप मुखिया ने कार्यक्रम पदाधिकारी को दिया था आवेदन

जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रहे अधिकारी

प्रतिनिधि, कर्मनाशा.

दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ढड़हर पंचायत की वीबीजी राम जी (पुराना नाम मनरेगा) योजनाओं में संपन्न मजदूरों, दूसरे राज्यों में कार्य करने वाले लोगों व संविदा कर्मियों के खातों में राशि भुगतान किये जाने की शिकायत दो महीने पहले उप मुखिया मनोज राजभर ने कार्यक्रम पदाधिकारी को आवेदन देकर की थी. लेकिन, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से आवेदक सहित ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है. दरअसल, ढड़हर पंचायत के उप मुखिया मनोज राजभर ने 10 दिसंबर 2025 को कार्यक्रम पदाधिकारी दुर्गावती को लिखित आवेदन दिया था. जिसमें योजना संख्या (0549007/ic/20585979), (0549007004/ic/208516), (0549007/ic/20585969) व (0549007004/ic/20588007) में अनियमितता दर्शायी गयी थी.आवेदन में उप मुखिया ने बताया था कि उक्त योजनाएं ग्राम पंचायत ढड़हर की हैं. योजनाओं में निकासी की गयी राशि में से अधिकांश भुगतान ऐसे लोगों के खातों में किया गया है, जो अन्य राज्यों में रहकर कार्य करते हैं. कुछ लाभार्थी ऐसे भी हैं, जो संपन्न हैं व मजदूरी का कार्य नहीं करते हैं. वहीं कुछ संविदा कर्मियों के नाम भी शामिल हैं. इसके बावजूद उनके खातों में अवैध रूप से राशि का भुगतान किया जा रहा है व बाद में राशि का बंदरबांट कर लिया जा रहा है.

कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी

उप मुखिया ने योजना की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की थी. लेकिन, दो महीने बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से उप मुखिया सहित ग्रामीणों में नाराजगी है. उप मुखिया मनोज राजभर ने बताया कि आवेदन देने के दो महीने बाद भी न तो स्पष्ट रूप से कोई कार्रवाई सामने आयी है और न ही दोषियों पर कोई कदम उठाया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा योजना में संपन्न व संविदा कर्मियों के खातों में पैसा भेजकर बंदरबांट किया जा रहा है. आवेदन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी व उप विकास आयुक्त को भी भेजी गयी थी, लेकिन अब तक कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ है.

क्या कहते हैं अधिकारी

इस संबंध में कार्यक्रम पदाधिकारी दुर्गावती राकेश चंद्र ने बताया कि ढड़हर पंचायत के उप मुखिया मनोज राजभर का आवेदन मिला था. आवेदन मिलने के बाद जांच टीम गठित कर योजनाओं की जांच करायी गयी है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन