एनएच 19 पर डंपर-टेलर की भीषण टक्कर, खलासी की मौत व तीन घायल

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 18 Feb 2026 3:27 PM

विज्ञापन

KAIMUR NEWS.स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच 19 पर एमपी कॉलेज के समीप बुधवार की अहले सुबह एक दुर्घटनाग्रस्त बालू लदे डंपर में पीछे से गिट्टी लदे टेलर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही टेलर के खलासी की मौत हो गयी. वहीं दुर्घटनाग्रस्त डंपर की जांच करने पहुंचे दो पुलिसकर्मी व टेलर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

मोहनिया के एमपी कॉलेज के समीप एनएच-19 पर बुधवार सुबह की घटनादुर्घटना की जांच करने पहुंचे दो पुलिसकर्मी भी हुए घायलकेबिन में फंसे चालक को एनएचएआइ व पुलिस ने निकाला बाहर

फोटो 1- दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त टेलर – टेलर के केबिन में फंसे चालक व खलासी को बाहर निकाला जाता

प्रतिनिधि, मोहनिया शहर

स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच 19 पर एमपी कॉलेज के समीप बुधवार की अहले सुबह एक दुर्घटनाग्रस्त बालू लदे डंपर में पीछे से गिट्टी लदे टेलर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही टेलर के खलासी की मौत हो गयी. वहीं दुर्घटनाग्रस्त डंपर की जांच करने पहुंचे दो पुलिसकर्मी व टेलर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. टेलर में बुरी तरह फंसे चालक व खलासी को अथक प्रयास के बाद केबिन से बाहर निकाला गया. इसके बाद घायल चालक व दोनों पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज किया गया. मृतक खलासी की पहचान राजस्थान के बीकानेर निवासी अख्तर के रूप में की गयी है. घायल चालक सांडवा सिंह के 25 वर्षीय पुत्र विक्रम सिंह बताये गये हैं. वहीं घायल पुलिस कर्मियों में ध्रुव कुमार के पुत्र पीटीसी उमेश कुमार व जवाहर पासवान के पुत्र सिपाही लक्ष्मीकांत पासवान शामिल हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया.जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह एनएच 19 पर एमपी कॉलेज गेट के समीप बालू लदा डंपर पहले एक ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में सड़क पर खड़ा था. इसकी सूचना मिलने पर मोहनिया थाना की पुलिस जांच के लिए पहुंची थी. इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे गिट्टी लदे टेलर ने सड़क पर खड़ी डंपर में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि टेलर का चालक व खलासी केबिन में फंस गये और जांच कर रहे दो पुलिस कर्मी भी घायल हो गये. सूचना पर दूसरे पुलिस वाहन से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल जवानों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. वहीं एनएचएआइ के सहयोग से क्रेन की मदद से केबिन में फंसे चालक व खलासी को बाहर निकाला गया, जिसमें खलासी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

सड़क पर बिखरा बालू बना टक्कर का कारण

प्रत्यक्षदर्शियों व चालक के अनुसार सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त डंपर खड़ी थी और बालू बिखरा हुआ था. सुबह का समय होने के कारण डंपर नजदीक आने पर स्पष्ट दिखा. सड़क पर बालू बिखरा रहने के कारण ब्रेक सही ढंग से नहीं लग सका, जिससे टेलर डंपर से जा टकराया. चालक ने बताया कि वह झारखंड से गिट्टी लेकर राजस्थान जा रहे थे.

क्या कहते हैं मोहनिया थानाध्यक्ष

इस संबंध में पूछे जाने पर मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि डंपर व टेलर की टक्कर में खलासी की मौत हो गयी है, जबकि चालक घायल हो गया. दुर्घटनाग्रस्त वाहन की जांच करने पहुंचे दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन