CM Nitish कल कैमूर को देंगे 1000 करोड़ की सौगात, बदलेगी जिले की तस्वीर

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 23 Sep 2025 10:20 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

CM Nitish Gift: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को कैमूर के भभुआ में करीब 1000 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसमें गंगाजल उद्भव सिंचाई योजना समेत 177 परियोजनाएं शामिल हैं.

विज्ञापन

CM Nitish Gift: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को कैमूर के भभुआ में 1000 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा सीएम चैनपुर में मेडिकल कॉलेज के लिए चिह्नित जमीन का स्थल निरीक्षण करेंगे. सबसे पहले मुख्यमंत्री 10:15 पर चैनपुर में मेडिकल कॉलेज के लिए चिह्नित कृषि विभाग की जमीन का स्थलीय निरीक्षण करेंगे. इसके बाद वह सरदार वल्लभभाइ पटेल कॉलेज के मैदान में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे. जहां सीएम योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास के साथ-साथ जगजीवन स्टेडियम में जनसंवाद के तहत सभा को संबोधित भी करेंगे. इसे लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी की गयी है.

सीएम नीतीश ने प्रगति यात्रा में की थी घोषणा

मुख्यमंत्री के दौरे लेकर भभुआ शहर में जिन रास्तों से होकर मुख्यमंत्री को जाना है, उन्हें दुल्हन की तरह सजाया गया है. पिछले तीन दिनों से जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मी मुख्यमंत्री के उक्त कार्यक्रम को लेकर पूरी ताकत से तैयारी में जुटे हुए है. मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से भभुआ के सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज में उतरेंगे, उसके बाद वहां पर विभिन्न विभागों की योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे.

सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज के परिसर में ही मुख्यमंत्री करीब 1000 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे. इसमें महत्वपूर्ण रूप से मुख्यमंत्री के द्वारा फरवरी महीने में अपने प्रगति यात्रा के दौरान जिन योजनाओं का कैमूर में घोषणा की थी. उनमें से अधिकतर योजनाओं का मुख्यमंत्री बुधवार को अपने कार्यक्रम के दौरान शिलान्यास करेंगे.

528 करोड़ की लागत से गंगाजल उद्भव सिंचाई योजना का करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री बुधवार को करीब 1000 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे. इसमें सबसे महत्वपूर्ण 528 करोड़ के लागत से जमानिया से ककरैत गंगाजल उद्भव सिंचाई योजना का शिलान्यास है. इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश में गंगा के पानी को कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत में काकरैत लाया जायेगा और वहां से गंगा के पानी से हजारों एकड़ जमीन को सिंचित किये जाने की योजना है.

यह योजना रामगढ़ के लिए काफी महत्वाकांक्षी योजना है. इसे लेकर कहां जा रहा है कि योजना के जमीन पर उतरने के बाद रामगढ़ की सिंचाई व्यवस्था और सुदृढ़ हो जायेगी. इसके अतिरिक्त कुल 177 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन सीएम करेंगे़

सभा के लिए लगा अब तक का सबसे बड़ा पंडाल

सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज में स्टॉल का निरीक्षण व योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सीधे सड़क मार्ग से जगजीवन स्टेडियम आयेंगे. जहां सभा को संबोधित किया जायेगा. इसके लिए जगजीवन स्टेडियम में अब तक का सबसे बड़ा पंडाल लगाया गया है. भीषण गर्मी में लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बड़ा पंडाल बैठने के लिए कुर्सी के साथ-साथ पंखा एवं कलर की भी पूरी व्यवस्था की गयी है. लाइटें लगायी गयीं हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सीएम नीतीश इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

  1. जमानिया से ककरैत गंगाजल उद्भव सिंचाई योजना : 528 करोड़
  2. सोन कोहिरा लिंक सिंचाई योजना : 154 करोड़
  3. अकबरपुर अधौरा पथ पार्ट बी दुर्गावती नदी से अधौरा तक : 56 करोड़
  4. भगवानपुर प्रखंड के बहोरनपुर मौजा में स्पोर्ट्स कंपलेक्स का निर्माण : 37 करोड़
  5. अधौरा में डिग्री कॉलेज का शिलान्यास : 14 करोड़
  6. मोहनिया डड़वां बायपास रोड का शिलान्यास : 11 करोड़

इसे भी पढ़ें: क्या चिराग पासवान की वजह से NDA में फंसा है सीट बंटवारे पर पेंच, इन 5 सीटों पर ठोक रहे दावा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन