12वीं में सीबीएसइ कॉम्पिटिटिव स्कूल का 100% रिजल्ट: इंजमाम बने टॉपर

Updated:
विज्ञापन

12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही मोहनिया स्थित सीबीएसइ कॉम्पिटिटिव स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गयी.

विज्ञापन

विद्यालय ने हासिल किया शत-प्रतिशत परिणाम, मेधावियों ने बढ़ाया मान मोहनिया. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) द्वारा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही मोहनिया स्थित सीबीएसइ कॉम्पिटिटिव स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गयी. इस वर्ष विद्यालय ने शत-प्रतिशत सफलता दर हासिल कर एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है. सभी विद्यार्थियों ने अच्छे अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपने परिवार बल्कि विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित किया है. विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों ने इस उपलब्धि को सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया है. इस वर्ष विद्यालय के मेधावी छात्र इंजमाम अंसारी ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है. इंजमाम ने पेंटिंग में 99 अंक, केमिस्ट्री में 94, फिजिक्स में 92, मैथ्स में 91 व इंग्लिश में 88 अंक प्राप्त किये. उनकी सफलता से पूरे विद्यालय में उत्साह का माहौल है. अनमोल आनंद ने गणित में रचा इतिहास विद्यालय के छात्र अनमोल आनंद ने इस वर्ष गणित विषय में 100 में से 98 अंक प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. अनमोल ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं. उनके अन्य विषयों में भी शानदार अंक रहे, जिसमें फिजिक्स व केमिस्ट्री में 94-94 अंक शामिल हैं. अनुज व मजहर का शानदार प्रदर्शन अनुज कुमार सिंह ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में अपनी अलग पहचान बनायी है. उन्होंने पेंटिंग में 98, केमिस्ट्री में 95 व इंग्लिश में 90 अंक प्राप्त किये. वहीं, मोहम्मद मजहर ने 85.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया. मजहर के इंग्लिश व पेंटिंग में 95-95 अंक रहे. विद्यालय के निदेशक व शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. उन्होंने कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत व शिक्षकों के मार्गदर्शन का संयुक्त प्रतिफल है. भविष्य के लिए नये लक्ष्य निर्धारित कर छात्र आगे बढ़ेंगे, ऐसी उम्मीद जतायी गयी है.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन