रामपुर में पीएनसी कंपनी पर बिजली पोल व तार तोड़ने के मामले में 81 हजार रुपये जुर्माना के साथ दो पर एफआइआर
Author Vikash Kumar
Updated:
विज्ञापन

KAIMUR NEWS.प्रखंड अंतर्गत करमचट थाना क्षेत्र के दो गांव झलखोरा और रामपुर गांव में भारत माला एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य में पीएनसी कंपनी में लगे हाइवा ने मिट्टी गिराने के दौरान बिजली के कई पोल में टक्कर मार दी थी, जिसमें नौ बिजली के पोल टूट गये थे और कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी थी.
विज्ञापन
रामपुर
.प्रखंड अंतर्गत करमचट थाना क्षेत्र के दो गांव झलखोरा और रामपुर गांव में भारत माला एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य में पीएनसी कंपनी में लगे हाइवा ने मिट्टी गिराने के दौरान बिजली के कई पोल में टक्कर मार दी थी, जिसमें नौ बिजली के पोल टूट गये थे और कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी थी. इस मामले में बिजली विभाग ने दो प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें एक प्राथमिकी बिजली विभाग के एसडीओ और दूसरा एफआइआर बिजली विभाग के रामपुर जेइ ने दर्ज करायी है, जिसमें एक एफआइआर में 24 हजार और दूसरे में 57 हजार कुल 81 हजार रुपये का जुर्माना पीएनसी कंपनी पर लगाया गया है. जेइ परमेश्वर कुमार ने बताया कि झलखोरा गांव में पीएनसी कंपनी के हाइवा से दो दिन पूर्व मिट्टी के गिराने के दौरान दो एलटी पोल में टक्कर लगने के बाद पोल टूट गया और तार भी गिर गया था, जिससे 13 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी थी. विभाग को इससे 24000 रुपये क्षति हुई थी. इसके अलावा भभुआ बिजली विभाग के एसडीओ राकेश प्रभाकर ने रामपुर गांव में 11000 के पांच बिजली पोल, दो एलटी पोल सहित कुल सात पोल व तार पीएनसी कंपनी का हाइवा ट्रक से मिट्टी गिराने के दौरान टक्कर मार ताेड़ दिया गया था, जिसमें सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही. इस मामले में बिजली विभाग ने 57000 रुपये की क्षति को लेकर पीएनसी कंपनी पर जुर्माना लगाया है. इस तरह कुल मिलाकर एफआइआर में 81000 रुपये का जुर्माना पीएनसी कंपनी पर लगाया गया है. इस मामले में करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बुधवार को बताया कि बिजली विभाग ने दो एफआइआर पीएनसी कंपनी पर दर्ज करायी है, जिसमें एक एफआइआर में 24 हजार तो दूसरे में 57 हजार सहित कुल 81 हजार का जुर्माना लगाया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










