केसरी मोड़ के पास कार पलटी, 660 बोतल शराब बरामद
Author Vikash kumar
Updated:
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस ने प्रखंड अंतर्गत केसरी मोड़ के पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार से शराब बरामद की है
विज्ञापन
चांद. स्थानीय पुलिस ने प्रखंड अंतर्गत केसरी मोड़ के पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार से शराब बरामद की है, जबकि धंधेबाज भागने में सफल रहे. केसरी मोड़ के पास एक कार गड्ढे में पलटी थी, जब पुलिस द्वारा इसकी जांच की गयी, तो उसमें से 660 बोतल शराब बरामद की गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार ने बताया केसरी मोड़ के पास एक गड्ढे में कार पलट गयी थी, जब उसकी जांच की गयी उसमें 660 बोतल शराब बरामद की गयी. शराब सहित कार को जब्त कर थाने लाया गया, साथ ही इस मामले में गाड़ी मालिक भोला कुमार पिता राजकुमार यादव ग्राम भभुआ पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन