मोहनिया पीएसएस के पांच एमबीए के ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाकर होगा 10 एमबीए

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मोहनिया पीएसएस में पांच एमबीए के ट्रांसफॉर्मर की क्षमता को बढ़ाकर अब 10 एमबीए किया जा रहा

विज्ञापन

मोहनिया शहर.

बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मोहनिया पीएसएस में पांच एमबीए के ट्रांसफॉर्मर की क्षमता को बढ़ाकर अब 10 एमबीए किया जा रहा है. इस कार्य को लेकर तीन और चार सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान शहर फीडर, डड़वा फीडर, डड़वा देहाती फीडर और पुसौली फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली बाधित रहेगी. बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि परेशानी से बचने के लिए वे समय रहते पानी भरने समेत बिजली से जुड़े अन्य कार्य पूरे कर लें. उक्त मामले की जानकारी मोहनिया के जेइ श्रीकांत उपाध्याय ने दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन