नाले का पानी रोकने पर मारपीट, महिला व किशोरी घायल
Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन
पड़ोसियों पर लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप
विज्ञापन
भभुआ सदर.
मिंव गांव में गली-नाली विवाद को लेकर एक महिला और एक किशोरी पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. यह घटना मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार पीड़ितों में सोनहन थाना क्षेत्र के मिंव गांव निवासी 75 वर्षीय त्रिवेणी देवी, पत्नी अलियार राम, और 16 वर्षीय सपना कुमारी, पुत्री श्रीनिवास राम शामिल हैं. परिजनों ने बताया कि पड़ोसी संजय राम ने जबरन गली में बह रहे उनके पानी को रोक दिया था. जब इस पर बात करने गये, तो संजय राम समेत उसके ससुराल से आये छह लोगों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिये भभुआ सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










