एनएच 19 पर सदासपुर गांव के समीप दिनदहाड़े छिनतई का प्रयास, पिता-पुत्र घायल
Author Vikash kumar
Updated:
विज्ञापन
KAIMUR NEWS.स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच 19 पर सदासपुर गांव के समीप बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने पैसा छीनने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे. हालांकि छिनतई के प्रयास में बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये.
विज्ञापन
फोटो 2 अस्पताल में घायलों का इलाज होते
एसबीआइ से 50 हजार रुपये निकालकर लौट रहे थे पिता-पुक्ष, अपराधी धक्का देकर भागेगंभीर रूप से घायल पिता को किया गया रेफरप्रतिनिधि, मोहनिया शहर.
स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच 19 पर सदासपुर गांव के समीप बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने पैसा छीनने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे. हालांकि छिनतई के प्रयास में बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल डुमरपोखर गांव निवासी राम अवतार व उनके पुत्र नरेंद्र कुमार हैं. जानकारी के अनुसार दोनों बाइक से मोहनिया एसबीआइ बैंक पैसा निकालने आये थे. बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर झोले में रख अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान सदासपुर गांव के समीप पीछे से आ रहे बाइक सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक में पैर से धक्का मार दिया. धक्का लगते ही पिता-पुत्र अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गये व झोले में रखा पैसा सड़क पर बिखर गया. संयोग अच्छा रहा कि आसपास लोगों की नजर पड़ते ही अपराधी मौके से फरार हो गये. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बिखरे रुपये समेटे व घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक इलाज के बाद पिता राम अवतार की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
इस संबंध में मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही 112 पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था. मामले की जांच की जा रही है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन