कैमूर के रामपुर प्रखंड की अमांव पंचायत में पैक्स चुनाव, 20 जुलाई से शुरू होगा नामांकन

Author Raju kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

पंचायत सरकार भवन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड की अमांव पंचायत में पैक्स चुनाव का बिगुल बज गया है. 20 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. जानिए कब और कहां होंगे नामांकन और चुनाव.

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड की अमांव पंचायत में पैक्स चुनाव की प्रक्रिया सोमवार, 20 जुलाई से शुरू होने जा रही है. अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए नामांकन 20 और 21 जुलाई को बेलाव पंचायत सरकार भवन में कराया जाएगा. चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है.

विज्ञापन

दो दिन चलेगा नामांकन, तय समय में जमा होंगे पर्चे

प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अनु कुमारी ने बताया कि 20 और 21 जुलाई को सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. नामांकन के बाद 22 और 23 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) होगी, जबकि 25 जुलाई को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

1 अगस्त को मतदान, उसी दिन आएंगे नतीजे

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पैक्स चुनाव के लिए मतदान 1 अगस्त को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा. मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना शुरू की जाएगी और देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे.

नामांकन के लिए सात कर्मियों की तैनाती

नामांकन प्रक्रिया बेलाव पंचायत सरकार भवन के सभाकक्ष में होगी. इसे शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सात कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में सीओ अनु कुमारी, एआरओ के रूप में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार मौर्य तथा एआरओ सहायक के रूप में एटीएम अमन कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा दो कंप्यूटर ऑपरेटर और तीन अन्य कर्मी भी तैनात रहेंगे.

एक प्रत्याशी के साथ सिर्फ एक प्रस्तावक को मिलेगी एंट्री

प्रशासन ने नामांकन स्थल पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं. नामांकन के दौरान एक प्रत्याशी के साथ केवल एक प्रस्तावक को ही सभाकक्ष में प्रवेश की अनुमति होगी. सभी प्रत्याशियों से निर्धारित समय पर नामांकन दाखिल करने और चुनाव आचार संहिता का पालन करने की अपील की गई है.

सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

नामांकन के दोनों दिनों बेलाव थाना की पुलिस पंचायत सरकार भवन परिसर में तैनात रहेगी. पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ प्रत्याशियों और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी. चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही अमांव पंचायत में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और संभावित प्रत्याशी समर्थकों के साथ नामांकन की तैयारी में जुट गए हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन