कैमूर के अमांव में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गांव, हाथी-घोड़े और रथ के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन

कलश यात्रा में हाथी घोड़ों संग निकला जुलूस | Prabhat Khabar Network

कैमूर के अमांव गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर हाथी, घोड़े, रथ और बैंड-बाजे के साथ एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे गांव को भक्तिमय कर दिया. तीन दिवसीय अनुष्ठान के बाद 17 अगस्त को भंडारा भी होगा.

विज्ञापन

Kaimur News: रामपुर प्रखंड क्षेत्र के अमांव पंचायत अंतर्गत अमांव गांव (वार्ड नंबर 7) में शुक्रवार को धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला. नवनिर्मित शिव मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई.

हाथी-घोड़े और गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा

कलश यात्रा की शुरुआत नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर से हुई. इसमें हाथी, घोड़ा, रथ और बैंड-बाजे के साथ हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए. भगवा वस्त्र धारण किए श्रद्धालु सिर पर मंगल कलश लिए गांव का भ्रमण करते हुए दुर्गावती नदी पहुंचे. यात्रा के दौरान 'हर हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों तथा सावन के भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा.

1कलस यात्रा में सामिल गजानन  2 कलस यात्रा में शामिल लोग 3 दुर्गावती नदी में मंत्रोचारण के साथ जल भरी करते लोग | Prabhat Khabar Network
1कलस यात्रा में सामिल गजानन 2 कलस यात्रा में शामिल लोग 3 दुर्गावती नदी में मंत्रोचारण के साथ जल भरी करते लोग | Prabhat Khabar Network

दुर्गावती नदी से लाया गया पवित्र जल

दुर्गावती नदी के तट पर वाराणसी से आए आचार्य विद्वान पंडितों ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई. इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा और पुनः जुलूस के रूप में मंदिर परिसर पहुंचे.

तीन दिवसीय अनुष्ठान के बाद 17 को भंडारा

आयोजन समिति के अध्यक्ष सह पूर्व सरपंच नागेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि मंदिर में भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय और नंदी महाराज की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है. तीन दिनों तक चलने वाले इस वैदिक पूजन अनुष्ठान के बाद 17 अगस्त को विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें सासाराम सांसद मनोज कुमार और भभुआ विधायक भरत बिंद के शामिल होने की संभावना है.

1कलस यात्रा में सामिल गजानन  2 कलस यात्रा में शामिल लोग 3 दुर्गावती नदी में मंत्रोचारण के साथ जल भरी करते लोग | Prabhat Khabar Network
1कलस यात्रा में सामिल गजानन 2 कलस यात्रा में शामिल लोग 3 दुर्गावती नदी में मंत्रोचारण के साथ जल भरी करते लोग | Prabhat Khabar Network

कई गणमान्य लोग रहे शामिल

इस भव्य कलश यात्रा में रामपुर प्रखंड प्रमुख घूरा सिंह यादव, उप प्रमुख सुनील यादव, पैक्स अध्यक्ष अजय चौबे, मुखिया प्रतिनिधि संजय राम, कांग्रेस जिला सचिव सुरेंद्र सिंह, बेचन सिंह, मदन सिंह, धर्मपाल सिंह कुशवाहा, डॉ. विनोद शर्मा और खलीबली अंसारी सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे.

Also Read: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल: अब डेटा की सटीकता से मजबूत होगा 'चाइल्ड हेल्थ'


विज्ञापन
Raju Kumar

लेखक के बारे में

By Raju Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन