शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के वार्ड 11 में सोमवार को शॉर्ट सर्किट लगने से एक दुकान में आग लग गयी

विज्ञापन

मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के वार्ड 11 में सोमवार को शॉर्ट सर्किट लगने से एक दुकान में आग लग गयी, जिसमें चाउमीन बनाने की मशीन सहित लाखों के सामान जलाकर खाक हो गये. पीड़ित द्वारा इसकी सूचना नगर पंचायत में दी है. पीड़ित मनोज बिंद ने बताया कि घर में ही दुकान के साथ चाउमीन बनाने की मशीन लगायी हैं. सोमवार को अचानक शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गयी. सूचना मिलने पर जब पहुंचे तो दुकान का अधिकतर सामान जल चुका था. इधर आग लगी की सूचना पर स्थानीय लोग पहुंचे और बुझाने में जुट गये. इसके बाद अग्नि शमन को भी सूचना दी गयी, लेकिन अग्नि शमन वाहन के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया. लेकिन तब तक मशीन सहित लाखों के सामान जल कर खाक हो गये. पीड़ित द्वारा नगर पंचायत पहुंचकर आग लगने की जानकारी मुख्य पार्षद प्रतिनिधि को दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन