पुलिस सप्ताह पर बाजार में निकाली गयी पदयात्रा

Updated:
विज्ञापन

थाना परिसर में पुलिस सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चांद. थाना परिसर में पुलिस सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान पुलिस बल के जवानों ने बाजार क्षेत्र में बैनर और स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर पदयात्रा निकाली गयी. पदयात्रा थाना परिसर से शुरू होकर नहर, डाक बंगला तथा धरौली की ओर जाने वाली सड़क तक गयी और पुनः थाना पर आकर समाप्त हुई. इस दौरान जवानों ने नशा मुक्ति से संबंधित संदेश लिखे बैनर और तख्तियां हाथ में लेकर लोगों को जागरूक किया. बाजार में भ्रमण करते हुए पुलिसकर्मियों ने आमजन से सूखा नशा व शराब का सेवन नहीं करने की अपील की गयी. थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार ने बताया कि पुलिस सप्ताह के तहत समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि युवाओं को विशेष रूप से नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान थाने के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे और लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन