इलेक्ट्रिक पोलों से लोगों ने बनाया पुल

Updated:
विज्ञापन

पुल से आने जाने में दुर्घटना की आशंका सांसद के आश्वासन के बाद भी नहीं बना पुल रामपुर : प्रखंड के सोन उच्च स्तरीय नहर के अलीपुर वितरणी पर पुल के अभाव में लोगों ने बिजली के पोल को ही पुल बनाया दिया. इससे पुल की समस्या का तात्कालिक हल तो निकल गया, लेकिन इस […]

विज्ञापन
पुल से आने जाने में दुर्घटना की आशंका
सांसद के आश्वासन के बाद भी नहीं बना पुल
रामपुर : प्रखंड के सोन उच्च स्तरीय नहर के अलीपुर वितरणी पर पुल के अभाव में लोगों ने बिजली के पोल को ही पुल बनाया दिया. इससे पुल की समस्या का तात्कालिक हल तो निकल गया, लेकिन इस पोल से आने-जाने के कारण लोगों की जान का खतरा बन गया है. यदि उक्त पुल पर थोड़ी भी असावधानी बरती गयी, तो लोग दुर्घटना का शिकार आसानी हो सकते हैं.
ज्ञात हो कि सोन उच्चस्तरीय नहर के ठकुरहट गांव के पास अलीपुर वितरणी पर नहर को पार करने के लिए ग्रामीणों द्वारा बिजली का खंभा लगाया गया है, जिससे होकर लोग आते जाते हैं. सूत्रों ने बताया कि लगभग बीस वर्ष पूर्व सिंचाई विभाग द्वारा गांव में जाने के लिए पुल का निर्माण कराया जा रहा था, लेकिन बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया, तब से पुल का निर्माण भी नहीं हुआ.
क्या कहते हैं लोग : थिलोई के अमित सिंह, सुशील कुमार ने बताया कि उन्हें हमेशा बैंक से काम के लिए आना जाना होता है. ठकुरहट गांव के पास गांव में जाने के लिए ग्रामीणों द्वारा बिजली का खंभा बिछा कर पुल बनाया गया है. उस समय बाइक पर सवार होकर पुल को पार करने में हमेशा नहर में गिरने की संभावना बनी रहती है. सूत्रों ने बताया कि ठकुरहट गांव में जाने के लिए पुल को पार करने के दौरान अनियंत्रित होकर बाइक या पैदल चलने वाले पुल से गिर कर घायल हो चुके हैं.
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि अलीपुर वितरणी पर पुल का निर्माण कराने के लिए कई वर्षों से बार-बार विधायक व संबंधित अधिकारियों से कहा गया, लेकिन उनके द्वारा कोई पहल नहीं की गयी. यह भी बताया कि एक वर्ष पूर्व सांसद छेदी पासवान जब मकर संक्रांति के दिन चौरासी आरडी पर आये थे, तो उस समय सोन उच्चस्तरीय नहर के ठकुरहट गांव के पास अलीपुर वितरणी पर पुल बनाने की मांग लोगों ने की थी. उस समय सांसद ने कहा था कि जल्द से जल्द उक्त वितरणी पर पुल का निर्माण करा दिया जायेगा, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई काम नहीं हुआ.
क्या कहते हैं अधिकारी : इस संबंध में पूछने पर सोन उच्च स्तरीय नहर के सिंचाई विभाग के एसडीओ देववंश कुमार ने बताया कि इसका प्राक्कलन तैयार कर विभाग को भेजा जा रहा है. अगले वित्त वर्ष तक सिंगल लेन पुल वितरणी पर बनवाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन