युवक की गयी जान, डिप्टी कमांडेंट समेत चार घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोहनिया शहर : थाने के एनएच दो पर बुधवार को मुठानी गांव के समीप बोलबम लाइन होटल के पास शादी समारोह से वाराणसी लौट रही टाटा सूमो सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गयी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों में बीएसएफ का […]
विज्ञापन
मोहनिया शहर : थाने के एनएच दो पर बुधवार को मुठानी गांव के समीप बोलबम लाइन होटल के पास शादी समारोह से वाराणसी लौट रही टाटा सूमो सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गयी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों में बीएसएफ का एक डिप्टी कमांडेंट भी शामिल है.
मृतक का नाम शैलेश कुमार है और वह औरंगाबाद जिले के रफीगंज का रहनेवाला था. वहीं, जख्मी लोगों के नाम राणा संग्राम सिंह (28), प्रवीण कुमार(30), अंकित कुमार(20) और गिरीश कुमार सिंह(65) हैं. राणा संग्राम सिंह धनबाद के सी ब्लॉक क्वार्टर के रहनेवाले हैं. वह बीएसएफ के डिप्टी कमांडर हैं और फिलहाल वाराणसी में तैनात हैं. वहीं, प्रवीण कुमार वाराणसी और अंकित कुमार तथा गिरीश कुमार सिंह (65) औरंगाबाद के रफीगंज के रहनेवाले हैं.
पारिवारिक सूत्रों से पता चला है कि अंकित, गिरीश व शैलेश फिलहाल वाराणसी में ही रह रहे थे. पता चला है कि वे लोग राणा संग्राम सिंह के फुफेरे भाई की शादी में शरीक होने के लिए रोहतास जिला के राजपुर थाना क्षेत्र में स्थित सलैया गांव गये हुए थे. बुधवार की सुबह सूमो लौट रही थी कि एनएच दो के मुठानी गांव के पास बोलबम होटल के समीप आगे जा रहे एक ट्रक से ओवरटेक करने के दौरान पहले से सड़क पर खड़े एक दूसरे ट्रक से जा टकरायी. हादसा इतना जबरदस्त था कि टाटा सूमो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी.
हादसे में घायल सभी पांच व्यक्तियों को स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शैलेश कुमार की मौत हो गयी. वहीं, अन्य चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










