वार्ड 13 के युवक पर चाकू से हुआ हमला

Updated:
विज्ञापन

एकता चौक के पास एक गली में हुई घटना हमलावर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ भभुआ : शनिवार की रात करीब आठ बजे शहर के 13 नंबर वार्ड के एक युवक को चाकू मारे जाने की घटना हो गयी. घायल युवक का नाम संदीप कुमार चौरसिया बताया गया है. जानकारी के मुताबिक 13 नंबर वार्ड […]

विज्ञापन

एकता चौक के पास एक गली में हुई घटना

हमलावर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
भभुआ : शनिवार की रात करीब आठ बजे शहर के 13 नंबर वार्ड के एक युवक को चाकू मारे जाने की घटना हो गयी. घायल युवक का नाम संदीप कुमार चौरसिया बताया गया है. जानकारी के मुताबिक 13 नंबर वार्ड का ही जीतेंद्र माली नामक हमलावर एकता चौक के पास पुष्पांजलि होटल के सामनेवाली गली में जीतेंद्र को देखते हुए टूट पड़ा. उसने चाकू से संदीप की गर्दन पर कंधे पर वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. संदीप पर चाकू चलाने के साथ ही जीतेंद्र भाग निकला था, पर बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया. जीतेंद्र व संदीप में एक मोबाइल को लेकर विवाद था. हालांकि संदीप के घरवालों का कहना है
कि दो हजार रुपये भुगतान करने के बाद विवाद खत्म भी हो गया था. सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती संदीप की गर्दन की एक नस कटने की बात सामने आयी है. जानकारी मिली है कि जीतेंद्र पहले भी जेल जा चुका है. थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि संदीप को चाकू मारे जाने की घटना के सिलसिले में जीतेंद्र से पूछताछ की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन