चोरी, लूट होने पर नपेंगे थानेदार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवकुंड : गिरफ्तारी के बाद साथ ही चार्जशीट कोर्ट को देने तथा ठंड के मौसम में अगर चोरी या लूट की वारदात हुई, तो उस इलाके के थानेदार नपेंगे. ऐसी कई नसीहतों के साथ पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश ने बुधवार को क्राइम कंट्रोल के लिए आयोजित गोह थाना परिसर में मीटिंग के दौरान एक-एक थानेदारों […]
विज्ञापन
देवकुंड : गिरफ्तारी के बाद साथ ही चार्जशीट कोर्ट को देने तथा ठंड के मौसम में अगर चोरी या लूट की वारदात हुई, तो उस इलाके के थानेदार नपेंगे. ऐसी कई नसीहतों के साथ पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश ने बुधवार को क्राइम कंट्रोल के लिए आयोजित गोह थाना परिसर में मीटिंग के दौरान एक-एक थानेदारों की क्लास ली.
एसपी ने थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में रात्रि गश्ती करने तथा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया. खास कर बैंक, बाजार, मार्केट, पेट्रोल पंप और एकांत गांव-मोहल्ले में गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया गया. साथ ही, शराब की तस्करी को रोकने के लिए विशेष रूप से छापेमारी अभियान चलाने का सख्त निर्देश दिया गया. एसपी ने कहा कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी करने के साथ ही कोर्ट को समय पर चार्जशीट सौंपा जाये. ताकि अपराध करने वालों को सजा मिल सकें. क्राइम मीटिंग में गोह ,बंदेया,उपहारा,देवकुंड,हसपुरा सहित सभी थाना के आपराधिक मामलों की समीक्षा की गयी. ग्रामीणों से मिल कर उनकी समस्याओं में सहयोग करें.
ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के मीटिंग होने से थानों को बल मिलता है नक्सली क्षेत्र में जाकर ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी समस्यांओ को सुनते हुए समाधान निकालें. ओवरलोडिंग वाहन, अवैध बालू का उठाव को रोकने, वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए गाड़ी चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश सभी थानों को दिया गया. मौके पर दाउदनगर एसडीपीओ संजय कुमार,इंस्पेक्टर विंध्याचल प्रसाद,गोह थाना प्रभारी आदित्य कुमार,उपहारा थाना प्रभारी विजय प्रसाद,देवकुंड थाना प्रभारी पवन कुमार,बंदेया थाना प्रभारी चंदन कुमार,हसपुरा थाना प्रभारी अरुण कुमार समेत सभी थानों के थानाध्यक्ष व अनुमंडल इंसपेक्टर मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










