कुदरा बीसीओ के वेतन पर लगी रोक

Updated:
विज्ञापन

बीसीओ ने नहीं दी थी पैक्स अध्यक्ष को धान खरीद के लक्ष्य की जानकारी भभुआ नगर : डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह के आदेश पर कुदरा के जिला सहकारिता पदाधिकारी के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गयी है. इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीओ वकारुज्जमां ने बताया कि धान अधिप्राप्ति को लेकर […]

विज्ञापन

बीसीओ ने नहीं दी थी पैक्स अध्यक्ष को धान खरीद के लक्ष्य की जानकारी

भभुआ नगर : डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह के आदेश पर कुदरा के जिला सहकारिता पदाधिकारी के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गयी है. इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीओ वकारुज्जमां ने बताया कि धान अधिप्राप्ति को लेकर पैक्स अध्यक्षों के साथ डीएम द्वारा की गयी समीक्षा बैठक में जब डीएम ने घटांव पैक्स अध्यक्ष से धान खरीद के लक्ष्य के बारे में पूछा, तो उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी.

इस संबंध मे कुदरा के बीसीओ बृजबिहारी राम द्वारा धान खरीद के लक्ष्य के बारे मे जानकारी नहीं देने की बात सामने आयी. इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कुदरा के बीसीओ के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगाने की बात कही. जिस पर विभाग ने संज्ञान लेते हुए कुदरा बीसीओ के वेतन पर रोक लगा दी है. बताया जाता है कि इसे प्रसासन ने गंभीरता से लिया है.

समीक्षा के क्रम में यह भी बात सामने आयी है कि कई बीसीओ द्वारा धान खरीद के मामले में रुचि नहीं दिखाई जा रही है, जिससे किसानों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. डीएम ने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप खरीदारी नहीं करने और कार्य में शिथिलता बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन