अब घर बैठे खोल सकेंगे पोस्टऑफिस में अपना अकाउंट, आधार से हो जायेगा काम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ नगर : इस साल डाक घर नया अवतार लेगा. डाक विभाग अपने उपभोक्ताओं को घर बैठे खाता खुलवाने का बड़ा तोहफा देने जा रहा है. नयी व्यवस्था के तहत महिलाओं और बुजुर्गों को जहां बिना कोई फॉर्म भरे खाता खोलने की सुविधा मिलेगी. शर्त बस इतनी होगी कि ग्राहक का आधार कार्ड होना चाहिए. […]
विज्ञापन
भभुआ नगर : इस साल डाक घर नया अवतार लेगा. डाक विभाग अपने उपभोक्ताओं को घर बैठे खाता खुलवाने का बड़ा तोहफा देने जा रहा है. नयी व्यवस्था के तहत महिलाओं और बुजुर्गों को जहां बिना कोई फॉर्म भरे खाता खोलने की सुविधा मिलेगी. शर्त बस इतनी होगी कि ग्राहक का आधार कार्ड होना चाहिए. घर बैठे पैसे की निकासी की सुविधा हासिल होगी.
पूरी योजना में डाक घर व ग्राहकों के बीच डाकिया के लिए का काम करेंगे. इसके लिए हर डाकिये को एक विशेष स्वाइप मशीन दी जायेगी. जिस पर महज ग्राहकों के अंगूठे का निशान लेकर उनके खाते खोले जा सकेंगे. विभाग द्वारा इस नयी व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की अलग से बहाली की जा रही है. योजना को इंडियन पोस्टल बैंक के नाम से जाना जायेगा. जिले में इसकी शुरुआत रामगढ़ प्रखंड स्थित पोस्टऑफिस से होगी.
क्या है पोस्टल बैंक : इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक डाक विभाग के ही अंतर्गत एक नया सेक्शन होगा, जिसके लिए बकायदा अलग से कर्मचारी होंगे. इसके भी प्रमुख डाकघर के डाकपाल होंगे, जिनकी देखरेख विभाग का यह सेक्शन काम करेगा. यह पूरी तरह से बैंकिंग प्रणाली होगी, जहां लोन के अलावा आम बैंकों द्वारा हासिल होनेवाली सारी सुविधाएं मौजूद होंगी. इसके साथ ही बैंकिंग सेक्टर की ओर डाक विभाग के प्रवेश का यह एक बड़ा कदम साबित होगा, जहां उपभोक्ताओं को अन्य बैंकों से ज्यादा सुविधाएं हासिल होंगी. डाक विभाग ने पोस्टल बैंक के लिए नया सॉफ्टवेयर तैयार किया है. इसके तहत हर क्षेत्र के डाकिया को एक नये प्रकार की स्वाइप मशीन विभाग उपलब्ध करायेगा.
बस अंगूठा लगाइये और आपका काम पूरा : इसके तहत खाता खोलनेवालों को कागजात आदि जुटाने के साथ ही कतार में लगने झमेले से मुक्ति मिलेगी. यह सुविधा विशेष रूप से महिलाओं एवं बुजुर्गों के लिए विभाग द्वारा दी जायेगी.
उन्हें डाक घर तक जाने में असुविधा होती है. निकासी में भी न तो कोई दस्तखत करना होगा और न किसी पहचान पत्र की जरूरत होगी. बस अंगूठा लगाइये और आपका काम पूरा. हालांकि, जिला मुख्यालय के पोस्टऑफिस में समुचित सुविधा नहीं होने की वजह से इस योजना के लिए सुपरिटेंडेंट डाक अधीक्षक रोहतास द्वारा रामगढ़ के पोस्टऑफिस में इस सुविधा को शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










