हथियारबंद अपराधियों ने धान और चावल लूटा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ सदर : भभुआ थाना क्षेत्र के रामपुर में एक चावल पॉलिसर मिल से गुरुवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने वहां मौजूद लोगों को बंधक बना लगभग 50 हजार रुपये के धान व चावल लूट लिये. सभी हथियारबंद अपराधी पिकअप व बाइक से आये थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित सुदर्शन गोंड […]
विज्ञापन
भभुआ सदर : भभुआ थाना क्षेत्र के रामपुर में एक चावल पॉलिसर मिल से गुरुवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने वहां मौजूद लोगों को बंधक बना लगभग 50 हजार रुपये के धान व चावल लूट लिये. सभी हथियारबंद अपराधी पिकअप व बाइक से आये थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित सुदर्शन गोंड के पॉलिसर मील पर गुरुवार की रात स्थानीय व आसपास गांव के लोग धान की कुटाई करवाने आये हुए थे. इसी दौरान रात 11:30 बजे के बाद अचानक बाइक से कुछ लोग पहुंचे और प्यासे होने की बात बता चापाकल के बारे में पूछा. उस वक्त मिल पर तकरीबन आठ से 10 लोग अपनी बारी के इंतजार में सोये हुए थे. वहीं केकढ़ा गांव के बाबू लाल बिंद धान की कुटाई होने के चलते जग रहे थे.
बाइक सवार लोग अभी चापाकल के बारे में पूछ ही रहे थे कि अचानक पिकअप पर हथियारबंद कुछ लोग आये व जग रहे बाबू लाल बिंद सहित पॉलिसर मिल के मालिक के भाई रघुवर व बेटे पंकज कुमार व अन्य को जगाते हुए हथियार का भय दिखा बंधक बना लिया. बंधक बनाने के बाद अपराधियों ने बाबूलाल बिंद के 18 बोरे चावल, रूपपुर गांव के दीनानाथ राम का चार बोरा चावल सहित रूपपुर के ही ऋषिमुनि सिंह का 32 बोरा धान पिकअप पर लाद लिया व वहां से भाग निकले. इधर, अपराधियों के जाने के बाद बंधन से आजाद हुए लोगों ने रात में ही गांव भर में सूचना देते हुए नगर थाने की पुलिस को जानकारी दी. सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पूरी रात भभुआ और चैनपुर के विभिन्न गांवों व रास्तों पर अपराधियों की तलाश होती रही.
लेकिन, पुलिस के हाथ न अपराधी लगे और न ही चावल-धान. पिकअप भी कहीं नहीं दिखी. शुक्रवार की सुबह 8:45 बजे घटना के शिकार ग्रामीणों ने एक पिकअप इसिया स्टैंड पर देखी और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने स्टैंड से पिकअप को जब्त करते हुए उसके चालक बियूर निवासी राधेश्याम पासवान को थाने ले आयी. पुलिस उक्त पिकअप चालक से पूछताछ में जुटी हुई है. इस मामले में सहायक आरक्षी अधीक्षक जगन्नाथ रेड्डी का कहना था कि मामले का अनुसंधान उनके द्वारा किया जा रही है. जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










