शिक्षकों की पगार में बढ़ोतरी पर रोक लगाने की अनुशंसा

Updated:
विज्ञापन

शिक्षा व्यवस्था की बदहाली को लेकर खिलाफ की गयी कार्रवाई भुआ नगर : स्कूलों में शैक्षणिक माहौल को खराब करनेवाले शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए विभाग ने कड़े कदम उठाना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय, इटाढ़ी, में स्कूल के शैक्षणिक माहौल की बदतर व्यवस्था पर स्कूल के हेडमास्टर […]

विज्ञापन
शिक्षा व्यवस्था की बदहाली को लेकर खिलाफ की गयी कार्रवाई
भुआ नगर : स्कूलों में शैक्षणिक माहौल को खराब करनेवाले शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए विभाग ने कड़े कदम उठाना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय, इटाढ़ी, में स्कूल के शैक्षणिक माहौल की बदतर व्यवस्था पर स्कूल के हेडमास्टर सहित सभी शिक्षकों के वेतन में वार्षिक बढ़ोतरी पर रोक की अनुशंसा जांच पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और डीपीओ स्थापना से की है.
इस संबंध में जांच पदाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में हो रही अनियमितता और वहां के कनीय शिक्षक द्वारा स्कूल का प्रभार नहीं देने की शिकायत वरीय शिक्षिका ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से की थी. इसके बाद स्कूल का स्थलीय निरीक्षण किया गया. जांच के दौरान भी स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था लचर दिखी. हालांकि, कनीय शिक्षक द्वारा स्कूल का प्रभार वरीय शिक्षक को सौंपा जा चुका है, लेकिन स्कूल में वर्चस्व की लड़ाई चरम पर है, जिससे स्कूल के बच्चों के पठन-पाठन पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल के हेडमास्टर सहित सभी शिक्षकों के वेतन में वार्षिक बढ़ोतरी पर रोक की अनुशंसा डीइओ और डीपीओ से की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन