करकटगढ़ में बंटे वाटर फिल्टर

Updated:
विज्ञापन

भभुआ शहर. जिलाधिकारी की पहल पर चैनपुर के पहाड़ी इलाकों में बसा करकटगढ़ गांव के ग्रामीणों के बीच वाटर फिल्टर का वितरण किया गया़ ज्ञात हो कि यहां के पानी में फ्लोराइड होने की वजह से यहां के लाेग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. करकटगढ पहाड़ पर बसा होने के कारण यहां […]

विज्ञापन
भभुआ शहर. जिलाधिकारी की पहल पर चैनपुर के पहाड़ी इलाकों में बसा करकटगढ़ गांव के ग्रामीणों के बीच वाटर फिल्टर का वितरण किया गया़ ज्ञात हो कि यहां के पानी में फ्लोराइड होने की वजह से यहां के लाेग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. करकटगढ पहाड़ पर बसा होने के कारण यहां सालों भर पानी का संकट रहता है़ जलस्तर भी नीचे चला जाता है़ इसको देखते हुए वन विभाग ने गांव के सभी 49 घरों के लिए वाटर फिल्टर की व्यवस्था की.
ग्रामीण महिलाओं ने शुद्ध पेयजल की महत्ता को समझते हुए वाटर फिल्टर मिलने पर प्रशासन सहित वन विभाग को धन्यवाद दिया है़ ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में जहां भी पानी मिलता है वह दूषित है़ वाटर फिल्टर मिल जाने से लोगों को शुद्ध जल मिलेगा़ डीएफओ सत्यजीत कुमार ने बताया कि पहाडी क्षेत्रों में कई ऐसे गांव हैं जहां पेयजल की काफी समस्या है़ लोगों को दूषित पेयजल पीना पड़ता है़ दूषित पानी पीने से लोग अक्सर बीमार रहते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन