21 जनवरी को एक साथ होंगे तीन लाख 36 हजार लोग

Updated:
विज्ञापन

21 को जनभागीदारी से ही 168 किमी लंबी बनेगी मानव शृंखला : डीएम भभुआ नगर :मद्य निषेध अभियान के दूसरे चरण में शराबबंदी अभियान व नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 21 जनवरी को पूरे सूबे में मानव शृंखला बनायी जायेगी. इसे लेकर जिलास्तर पर भी विशेष तैयारी की जा रही है. […]

विज्ञापन
21 को जनभागीदारी से ही 168 किमी लंबी बनेगी मानव शृंखला : डीएम
भभुआ नगर :मद्य निषेध अभियान के दूसरे चरण में शराबबंदी अभियान व नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 21 जनवरी को पूरे सूबे में मानव शृंखला बनायी जायेगी. इसे लेकर जिलास्तर पर भी विशेष तैयारी की जा रही है. मानव शृंखला के निर्माण में करीब साढ़े तीन लाख लोग शामिल होंगे. जिलास्तर पर बननेवाली यह मानव शृंखला 168 किमी लंबी होगी. यह जिला मुख्यालय से लेकर यूपी व अन्य सीमावर्ती जिलों तक बनायी जायेगी. अभियान के दूसरे चरण की सफलता के लिए जिलास्तरीय संचालन समिति की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसका संचालन डीपीओ, साक्षरता, अमेरिका प्रसाद ने की. इसको लेकर डीएम ने विभागों को तैयारी करने का आदेश दिया है.
पांच रूटों पर जमा होंगे लाेग : जिले में मानव शृंखला को लेकर रूट का निर्धारण कर लिया गया है. मुख्य मार्ग एनएच दो पर रोहतास सीमा के कुदरा से लेकर कर्मनाशा यूपी बॉर्डर तक, मोहनिया से बक्सर राज्यमार्ग के अलावा भगवानपुर से भभुआ और मोहनिया तक, चांद के राजाबाजार से भभुआ और सबार रामपुर से जिला मुख्यालय तक मानव शृंखला बनायी जायेगी.
लगातार होगी तैयारी की समीक्षा
निचले स्तर पर कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रूपरेखा तैयार कर ली गयी है. प्रखंड व पंचायत स्तर व वार्ड स्तर पर जिम्मेवारियां सौंपी जा चुकी हैं. डीएम ने मानव शृंखला को लेकर लगातार तैयारियों की समीक्षा का निर्देश दिया. जिलास्तर पर नौ जनवरी और 18 जनवरी को शृंखला की तैयारी को लेकर एक बार फिर से बैठक होगी. 21 जनवरी को मानव शृंखला सुबह 10 बजे से बनायी जायेगी. बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप कुमार, डीइओ रामराज प्रसाद, प्रभारी पुलिस अधीक्षक, जगन्नाथ रेड्डी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. ज्याउर्रल्लाह, डीपीआरओ मनोज कुमार गुप्ता, भभुआ व मोहनिया एसडीओ, एसआरजी प्रो. कमला सिंह, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक इश्वरलोक सिंह आदि मौजूद रहे.
अधिकारी-कर्मचारियों का भी होगा जुटान
जिलास्तरीय संचालन समिति की बैठक में डीएम ने बताया कि दो मुख्य रूट और तीन सब रूट को मिला कर कुल 168 किमी में मानव शृंखला बनायी जायेगी. इसके लिए करीब तीन लाख 36 हजार लोगों की जरूरत होगी.
इसमें सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल के कक्षा पांच से उच्च वर्ग तक के सभी छात्र-छात्राएं, सभी स्कूल और कॉलेज के शिक्षक, साक्षरता कर्मी, जीविका कर्मी, आशा, आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका-सेविका, स्वास्थ्य विभाग की ममता, टोलासेवक, एनवाइके जनप्रतिनिधि, पैक्स, किसान, विकास मित्र आदि शामिल होंगे. डीएम ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनभागीदारी से ही इसे सफल बनाया जा सकता है. लोगों को मानव शृंखला को जागरूक करने की जरूरत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन