ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षकों ने ली छात्रा की जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2016 12:12 PM
कैमूर : बिहारमें कैमूर के भभुआ शहर में ट्यूशन पढ़ाने वाले दो शिक्षकों ने एक अन्य के साथ मिल कर मनोरमा देवी इंटर कॉलेज के पास स्थित किराये के कमरे में रविवार की सुबह छात्रा ऋचा कुमारी की फांसी लगा कर हत्या कर दी. छात्रा शहर के नयी बस्ती, सेमरियां में रहती थी. हालांकि, इस […]
कैमूर : बिहारमें कैमूर के भभुआ शहर में ट्यूशन पढ़ाने वाले दो शिक्षकों ने एक अन्य के साथ मिल कर मनोरमा देवी इंटर कॉलेज के पास स्थित किराये के कमरे में रविवार की सुबह छात्रा ऋचा कुमारी की फांसी लगा कर हत्या कर दी. छात्रा शहर के नयी बस्ती, सेमरियां में रहती थी. हालांकि, इस दौरान मौके पर पहुंची छात्रा की मां ने कमरे में बाहर से ताला लगा दिया. लेकिन, दोनों आरोपित शिक्षक रोशनदान तोड़ कर फरार हो गये.
आरोपित शिक्षकों में चांद थाने के बैरी गांव का सत्येंद्र यादव व चैनपुर का लोहरा गांव निवासी जयप्रकाश शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक आरोपीशिक्षक सत्येंद्र यादव नगर के वार्ड एकमें किराये का मकान लेकर कोचिंग सेंटर चलाता है. उसके यहांबोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं.रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे से कोचिंग सेंटर में पढ़ाईशुरू होनी थी और छात्रा करीब पौने नौ बजे ही सेंटर पहुंच गयी.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोप है कि सेंटर में मौजूद सत्येंद्र वउसके सहयोगी जयप्रकाश यादव ने कमरे का दरवाजा बंद कर छात्रा के साथ पहले छेड़खानीकी, फिर सामूहिकदुष्कर्म किया. इस दौरान छात्रा के शोर मचाने पर शिक्षक व उसके सहयोगी ने उसी के दुपट्टेसे गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इस बीच छात्रा का शाेर सुनकर अासपास केलोग मौके पर पहुंच चुके थे. हालांकि वारदात को अंजाम देने के साथ ही दोनों आरोपी खिड़की से कूदकर भाग निकलने में सफल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










