नहीं चलेगा नंबर बढ़ाने का खेल
नहीं चलेगा नंबर बढ़ाने का खेल मैट्रिक की कॉपियों के मूल्यांकन पर तीसरी नजरें भी दो केंद्रों पर होगा मैट्रिक परीक्षा के कॉपियों का मूल्यांकन भभुआ (नगर). मैट्रिक में जिन बच्चों की परीक्षा अच्छी नहीं हुई है, उनके अभिभावकों ने सोचा चलो मूल्यांकन में सेटिंग कर लेंगे. लेकिन, इसमें भी कोई दाल नहीं गलने वाली […]
नहीं चलेगा नंबर बढ़ाने का खेल मैट्रिक की कॉपियों के मूल्यांकन पर तीसरी नजरें भी दो केंद्रों पर होगा मैट्रिक परीक्षा के कॉपियों का मूल्यांकन भभुआ (नगर). मैट्रिक में जिन बच्चों की परीक्षा अच्छी नहीं हुई है, उनके अभिभावकों ने सोचा चलो मूल्यांकन में सेटिंग कर लेंगे. लेकिन, इसमें भी कोई दाल नहीं गलने वाली है. परीक्षक अगर मूल्यांकन में पैरवी पर काम करेंगे, तो उनका कैरियर तो बरबाद होगा ही, उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है. सरकार परीक्षा में हुई कड़ाई की तरह कॉपियों की जांच में भी सख्ती बरत रही है. इसके लिए मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी रामराज प्रसाद ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित अटल बिहारी सिंह उच्च विद्यालय और इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय (टाउन हाइस्कूल) में मैट्रिक परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन होगा. मूल्यांकन कार्य आज यानी शुक्रवार से शुरू हो जायेगा. दोनों केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं. मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जा चुके हैं. परीक्षकों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं, ताकि वे कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान कोई गड़बड़ी न कर पाये. डीइओ ने बताया कि परीक्षकों को कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान न तो किसी की पैरवी सुननी है और न ही उसमें ध्यान देना है. गौरतलब है कि मैट्रिक परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य छह अप्रैल से ही शुरू होने वाला था. लेकिन, टाउन हाइस्कूल में कॉपियां नहीं पहुंच पाने व अटल बिहारी सिंह उच्च विद्यालय में मध्यमा की परीक्षा होने की वजह से मूल्यांकन कार्य निर्धारित तिथि से शुरू नहीं हो सका. शुक्रवार से शुरू हो रहे मूल्यांकन कार्य के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. केंद्र के अंदर व बाहर निगरानी के लिए पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










