बिहार : अवैध वसूली के 5.28 लाख जब्त, डीटीओ हिरासत में, एमवीआइ फरार

Updated:
विज्ञापन

भभुआ/पटना : निगरानी की टीमों ने बुधवार की सुबह करीब आठ बजे कैमूर जिले के मोहनिया और भभुआ में चार जगहों पर छापेमारी की. इस दौरान समेकित चेकपोस्ट, मोहनिया से अवैध रूप से वसूले गये पांच लाख 28 हजार रुपये बरामद किये गये. इस मामले में जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) अनिमेष कुमार सहित छह लोगों […]

विज्ञापन

भभुआ/पटना : निगरानी की टीमों ने बुधवार की सुबह करीब आठ बजे कैमूर जिले के मोहनिया और भभुआ में चार जगहों पर छापेमारी की. इस दौरान समेकित चेकपोस्ट, मोहनिया से अवैध रूप से वसूले गये पांच लाख 28 हजार रुपये बरामद किये गये. इस मामले में जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) अनिमेष कुमार सहित छह लोगों को हिरासत में लेकर निगरानी की टीम पटना ले गयी, जबकि कार्रवाई की भनक लगने से मोटर वीइलक इंस्पेक्टर (एमवीआइ) राकेश रंजन फरार हो गये. एमवीआइ के आवास को सील कर दिया गया है.

डीटीओ अनिमेष कुमार पर आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी ने यह कार्रवाई की. कैमूर के अलावा पटना व नयी दिल्ली में भी उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की गयी. अलग-अलग स्थानों पर एक साथ की गयी छापेमारी के दौरान कई स्थानों पर प्रोपर्टी, मकान, फ्लैट के कागजात के अलावा नकद व सोना-चांदी भी बरामद हुए हैं. निगरानी देर रात तक डीटीओ की अवैध संपत्ति का आकलन करने में जुटी रही. कई स्थानों पर देर रात तक छापेमारी भी चलती रही. जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब आठ बजे निगरानी की तीन टीमों में तीन डीएसपी सहित शामिल 38 पदाधिकारियों ने मोहनिया में तीन जगहों- समेकित चेकपोस्ट, स्वास्तिक होटल स्थित डीटीओ अनिमेश कुमार का आवास व एमवीआइ राकेश रंजन के आवास पर छापेमारी की. वहीं, भभुआ स्थित परिवहन कार्यालय में भी छापेमारी की गयी. चेकपोस्ट से अवैध रूप से वसूले गये पांच लाख 28 हजार रुपये जब्त किये गये.
टीम ने चेकपोस्ट से 60 लाख 80 हजार चार सौ रुपये बरामद किये, जिनमें पांच लाख 28 हजार का ब्योरा मौके पर मौजूद परिवहन विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों ने नहीं दिया. 55 लाख 52 हजार रुपये का हिसाब टैक्स वसूली के रूप में दिया गया. इसके साथ ही 16 बंडल रसीद बरामद की गयी, जिन पर मुहर तो लगी है, लेकिन डीटीओ के हस्ताक्षर नहीं थे. एक बंडल में 100 रसीदें हैं.
समेकित चेकपोस्ट स्थित परिवहन कार्यालय से रजिस्टर, चालान बुक, चार मोबाइल, पैसा गिननेवाली मशीन को भी निगरानी टीम ने जब्त किया. टीम ने डीटीओ अनिमेष कुमार के साथ उनके निजी चालक मनिराम सिंह को भी हिरासत में लिया है. चालक के मोबाइल फोन में अवैध वसूली के हिसाब-किताब पाये गये हैं. इनके अलावा चेकपोस्ट से परिवहन विभाग के प्रधान लिपिक मनोज कुमार सिंह, लिपिक हरेंद्र सिंह, लिपिक अमरजीत कुमार, डीटीओ के रसोइये चंदन कुमार को भी हिरासत में लेकर निगरानी टीम पटना ले गयी. डीटीओ के आवास से आठ एटीएम कार्ड, 15 हजार रुपये बरामद किये गये, जबकि एमवीआइ के आवास पर ताला लटका मिला. वह हाथ नहीं लगे. इधर, परिवहन कार्यालय, भभुआ से निगरानी टीम को कुछ भी हाथ नहीं लगा है. टीम में शामिल निगरानी के डीएसपी तारिणी प्रसाद यादव ने चेकपोस्ट से अवैध वसूले के पांच लाख 28 हजार जब्त किये जाने की पुष्टि की.
50 हजार रुपये घूस लेते बिहार बोर्ड के सहायक घर से गिरफ्तार
पटना : गरानी की टीम ने बुधवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सहायक अनिल कुमार सिंह को 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. उन्हें इंद्रपुरी स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया. टीम ने पूछताछ के बाद उन्हें निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. सहायक अनिल कुमार सिंह के खिलाफ भोजपुर के संदेश थाने के सारीपुर निवासी हरेंद्र सिंह ने जांच प्रतिवेदन की फाइल बढ़ाने के लिए एक लाख रुपये की रि‌श्वत मांगने की शिकायत की थी. हरेंद्र सिंह भोजपुर के बिहिया, कटेया स्थित बिंदेश्वरी दुबे कॉलेज में प्राचार्य हैं.
बोर्ड ऑफिस में वे अपने कॉलेज की जांच करने से संबंधित फाइल का पता लगाने आये थे. यहां सहायक अनिल ने बिना घूस लिये फाइल बढ़ाने से मना कर दिया. पहले तो आरोपित ने एक लाख रुपये मांगे, लेकिन काफी मोल-जोल करने के बाद मामला 50 हजार पर तय हुआ. रुपये देने के लिए अनिल सिंह ने प्राचार्य को अपने घर बुलाया. जांच करने के बाद निगरानी ने िशकायत को सही पाया. इसके बाद डीएसपी मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर ट्रैप को अंजाम दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन