शिवलिंग की स्थापना को लेकर हुई जलभरी

Updated:
विज्ञापन

चांद (कैमूर) : कोनहरा गांव में शिवलिंग स्थापित करने की तैयारी जोरों पर है. इसको लेकर गांव में काफी चहल-पहल व खुशी का माहौल है. गांव की साफ-सफाई की गयी है. गाजा-बाजे के साथ महिलाओं व बच्चों ने जलभरी में हिस्सा लिया. चांद शिवाला पोखरा से जलभरी कर शिव मंदिर, कोनहरा में लाया गया. फकराबाद […]

विज्ञापन
चांद (कैमूर) : कोनहरा गांव में शिवलिंग स्थापित करने की तैयारी जोरों पर है. इसको लेकर गांव में काफी चहल-पहल व खुशी का माहौल है. गांव की साफ-सफाई की गयी है. गाजा-बाजे के साथ महिलाओं व बच्चों ने जलभरी में हिस्सा लिया. चांद शिवाला पोखरा से जलभरी कर शिव मंदिर, कोनहरा में लाया गया.
फकराबाद से आये पुरोहित नर्वदा पांडेय के नेतृत्व में विधिवत शिव पूजन की तैयारी की जा रही है. मंदिर के प्रांगण में नौ से 11 मार्च तक यज्ञ किया जायेगा और 12 मार्च को भंडारे का आयोजन होगा. इस मौके पर बालदेव बिंद, रामजन्म बिंद, श्याम नारायण बिंद सहित काफी लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन