पहले दिन 28 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रामपुर (कैमूर) : तीसरे चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले दिन 28 लोगों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किये. 17 पुरुष व 11 महिला अभ्यर्थियों ने परचे भरे. इसमें विभिन्न पंचायतों से मुखिया पद के लिए पांच, पंचायत समिति सदस्य के लिए पांच, सरपंच पद के लिए एक भी नहीं, […]
विज्ञापन
रामपुर (कैमूर) : तीसरे चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले दिन 28 लोगों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किये. 17 पुरुष व 11 महिला अभ्यर्थियों ने परचे भरे.
इसमें विभिन्न पंचायतों से मुखिया पद के लिए पांच, पंचायत समिति सदस्य के लिए पांच, सरपंच पद के लिए एक भी नहीं, वार्ड सदस्य पद के लिए 13, पंच पद से पांच अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि मुखिया पद के लिए भीतरीबाध पंचायत से महेंद्र कुमार भारती, अमाव से प्रमीला देवी, खरेंदा से पारस मुसहर, रवि रंजन कुमार, सबार से चंचला देवी ने परचा दाखिल किया.
पंचायत समिति सदस्य पद के लिए सबार भाग एक से रीता देवी, भाग दो से संजय कुमार सिंह, खरेंदा से मो नेसार अहमद, अमाव से शंभु सिंह, जितेंद्र सिंह ने परचा दाखिल किया.
पंच पद के लिए कुडारी से सीमा देवी, अमाव से जीरा देवी, सुनीता देवी, आरती देवी, बड़कागांव से सहादुर धोबी ने परचा दाखिल किया. वार्ड सदस्य पद के लिए पसाई वार्ड छह से जय प्रकाश सिंह, गौरी शंकर महतो, जलालपुर वार्ड तीन से विद्यावती देवी, वार्ड छह से सुखारी पासवान, कुडारी वार्ड पांच से सीता देवी, खरेंदा वार्ड सात से सुदर्शन दूबे आदि ने नामांकन पत्र दाखिल किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










