सड़क दुर्घटना में तीन लोग जख्मी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ (सदर) : भगवानपुर स्थित शारीवाहन कॉलेज से अपना काम करा कर बाइक से लौट रहे दो युवक पटेल कॉलेज के पास अचानक सड़क पर आये एक किशोर को बचाने में गिर कर जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार, पुसौली के रहने वाला संजीव पाठक (25 वर्ष), अपने दोस्त वीआइपी कॉलोनी निवासी रितेश कुमार (22 […]
विज्ञापन
भभुआ (सदर) : भगवानपुर स्थित शारीवाहन कॉलेज से अपना काम करा कर बाइक से लौट रहे दो युवक पटेल कॉलेज के पास अचानक सड़क पर आये एक किशोर को बचाने में गिर कर जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार, पुसौली के रहने वाला संजीव पाठक (25 वर्ष), अपने दोस्त वीआइपी कॉलोनी निवासी रितेश कुमार (22 वर्ष) के साथ भगवानपुर कॉलेज से लौट रहे थे.
इसी दौरान पटेल कॉलेज के पास गिर कर जख्मी हो गये. दोनों युवकों को जख्मी अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक एसके मांझी ने दोनों घायलों का इलाज किया गया. उधर, सड़क दुर्घटना में ही एक वृद्ध घायल हो गया. शहर के एसपी आवास के समीप बाइक के धक्के से घायल चैनपुर थाना क्षेत्र के नौगढ़ा निवासी 65 वर्षीय जवाहर लाल सहनी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










