सदर अस्पताल से लापता युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (सदर) : सदर अस्पताल में भरती अपनी पत्नी व नवजात बच्चे की देखरेख के दौरान गायब हुए एक युवक की मौत हो गयी है. युवक का शव भभुआ रोड स्टेशन से कुछ दूरी पर पुलिस ने बरामद किया है. घटना 29 फरवरी की बतायी जाती है. लापता युवक रोहतास जिले के करगहर थाना अंतर्गत […]

विज्ञापन
भभुआ (सदर) : सदर अस्पताल में भरती अपनी पत्नी व नवजात बच्चे की देखरेख के दौरान गायब हुए एक युवक की मौत हो गयी है. युवक का शव भभुआ रोड स्टेशन से कुछ दूरी पर पुलिस ने बरामद किया है. घटना 29 फरवरी की बतायी जाती है. लापता युवक रोहतास जिले के करगहर थाना अंतर्गत खरहना गांव का सत्येंद्र पासवान था. वह अपनी ससुराल कैमूर के ओरा गांव में आया था.
नगर थाने में दिये आवेदन में युवक के पिता चंद्रमा पासवान ने बताया है कि उनकी बहू को सदर अस्पताल में बच्चा हुआ था. पत्नी और बच्चे की देख रेख के लिए उनका बेटा अस्पताल में था. वह 29 फरवरी को अचानक सदर अस्पताल से लापता हो गया. उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था. काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चला, तो सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने मामले को दर्ज करते हुए लापता युवक की तलाश की, तो उसका शव रेलवे ट्रैक से मिला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन