महिला को जान मारने की धमकी थाने से लगायी सुरक्षा की गुहार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जबरन रास्ता घेरे जाने का किया था विरोध रामगढ़ (कैमूर) : जलदाहां गांव में जबरन रास्ता घेरे जाने का विरोध करने पर रीता देवी को जान से मारने की धमकी मिली है. इसको लेकर उन्होंने एक आवेदन थाने में देकर आरोपितों पर कार्रवाई करने की गुहार लगायी गयी है. वह एक गरीब परिवार से आती […]
विज्ञापन
जबरन रास्ता घेरे जाने का किया था विरोध
रामगढ़ (कैमूर) : जलदाहां गांव में जबरन रास्ता घेरे जाने का विरोध करने पर रीता देवी को जान से मारने की धमकी मिली है. इसको लेकर उन्होंने एक आवेदन थाने में देकर आरोपितों पर कार्रवाई करने की गुहार लगायी गयी है. वह एक गरीब परिवार से आती है. उसने कई बार थाने का चक्कर लगा कर गुहार लगायी है. लेकिन, पुलिस अधिकारी हर संभव मदद की बात तो करते है, पर कार्रवाई नहीं करते हैं. इससे उसके परिजन काफी सकते में हैं. बुधवार व गुरुवार को थाने पहुंच कर उसने आरोपितों पर कारवाई करने की गुहार लगायी गयी है.
आवेदन में कहा गया है कि रास्ता घेरे जाने का विरोध किये जाने पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा जान से मारे जाने की धमकी दी जा रही है. इसको लेकर हम और हमारा परिवार इन दिनों असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष श्यामला प्रसाद ने बताया कि मैं एक दिन के लिए प्रभार में हूं. आवेदन कब दिया गया है, देखते हैं. आवेदन के आलोक में उचित कारवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










