राज्य सभा सांसद का किया जोरदार स्वागत

Updated:
विज्ञापन

राज्य सभा सांसद का किया जोरदार स्वागत भभुआ(सदर). आगामी छह मार्च को बनारस में जदयू के द्वारा आयोजित महारैली की तैयारी को लेकर बनारस जा रहे जदयू के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद आरसीपी सिन्हा के कैमूर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया. एनएच दो से गुजर रहे राज्यसभा सांसद के मोहनिया पहुंचते ही युवा नेता […]

विज्ञापन

राज्य सभा सांसद का किया जोरदार स्वागत भभुआ(सदर). आगामी छह मार्च को बनारस में जदयू के द्वारा आयोजित महारैली की तैयारी को लेकर बनारस जा रहे जदयू के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद आरसीपी सिन्हा के कैमूर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया. एनएच दो से गुजर रहे राज्यसभा सांसद के मोहनिया पहुंचते ही युवा नेता व पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अंजनी सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंच उनकी आगवानी की. वारंटी गिरफ्तार, गया जेल भभुआ(सदर). नगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को एक पूर्व वारंटी को गिरफ्तार करते हुए उसे जेल भेज दिया.नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि अखलासपुर के शमशेर मल्लाह पर गांव के पश्चिम पोखरे पर मछली मारने को चल रहे विवाद में मारपीट का आरोप था.जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन