लो वोल्टेज से परेशान अवंती पुरानी कोट के लोग

Updated:
विज्ञापन

लो वोल्टेज से परेशान अवंती पुरानी कोट के लोग एक हजार मीटर की दूरी से बिजली खंभे से तार खींच जलते हैं बिजली आठ माह में तीन बार बिजली विभाग का लगा चुके हैं चक्करप्रतिनिधि, नुआंव (कैमूर) प्रखंड क्षेत्र के सातों अवंती पुरानी कोट गांव के लोग बिजली की कुव्यवस्था से परेशान हैं. करीब 250 […]

विज्ञापन

लो वोल्टेज से परेशान अवंती पुरानी कोट के लोग एक हजार मीटर की दूरी से बिजली खंभे से तार खींच जलते हैं बिजली आठ माह में तीन बार बिजली विभाग का लगा चुके हैं चक्करप्रतिनिधि, नुआंव (कैमूर) प्रखंड क्षेत्र के सातों अवंती पुरानी कोट गांव के लोग बिजली की कुव्यवस्था से परेशान हैं. करीब 250 कनेक्शनधारियों के बीच इस गांव की गलियों में बिजली के खंभे आज तक नहीं लगाये गये. इससे गांववालों को लगभग एक हजार मीटर दूर खेत की पगडंडी पर लगाए गए बिजली के खंभे से तार खींचकर घर की बिजली जलानी पड़ती है. वहीं बिजली सप्लाई करनेवाले ट्रांसफॉर्मर का भी बुरा हाल है. सौ केवीए वाले इस ट्रांसफार्मर का पिछले कई महीनों से एक फेज जला हुआ है. इससे महज एक फेज के लो वोल्टेज के सहारे घरों की बिजली जल रही हैं. हालांकि इन सभी परेशानियों को देखते हुए पंचायत की मुखिया के पति सचिदानंद सिंह ने आठ माह में तीन बार इसकी शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से की, लेकिन कार्रवाई कुछ भी नहीं हुई. इतना ही नहीं गांव के पूर्वी छोर पर बसे यादव बस्ती के लोगों की व्यथा कुछ और ही है. उपभोक्ता सिंहासन सिंह, मंजू देवी, भागीरथी यादव, रामसनेही यादव व विंध्याचल यादव ने बताया कि पिछले एक वर्षों से बिजली बिल देते आ रहे हैं. घर से 400 मीटर दूर पानी ट्यूबेल के ट्रांसफार्मर से तार खींचकर बत्ती जलाते हैं. आये दिन किसी के द्वरा तार के उतारे जाने से बिजली नहीं जल पा रही है. विभाग के लोगों से भी इसकी शिकायत की पर कार्रवाई कुछ भी नहीं हुई. फोटो-1.विद्युत विभाग में अधिकारियों से बात करते मुखिया के पति

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन