चुड़ा दही के साथ होगा राजद का कार्यकर्ता सम्मेलन

Updated:
विज्ञापन

चुड़ा दही के साथ होगा राजद का कार्यकर्ता सम्मेलन भभुआ. मुसाफिर खाना में गुरुवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि 14 जनवरी को राजद के सभी कार्यकर्ता भगवानपुर प्रखंड स्थित मां मुंडेश्वरी के प्रांगण में उपस्थित होंगे. यहां कार्यकर्ताओं का सम्मेलन के साथ-साथ दही चूड़ा के भोज […]

विज्ञापन

चुड़ा दही के साथ होगा राजद का कार्यकर्ता सम्मेलन भभुआ. मुसाफिर खाना में गुरुवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि 14 जनवरी को राजद के सभी कार्यकर्ता भगवानपुर प्रखंड स्थित मां मुंडेश्वरी के प्रांगण में उपस्थित होंगे. यहां कार्यकर्ताओं का सम्मेलन के साथ-साथ दही चूड़ा के भोज का भी आयोजन किया गया है. इस सम्मेलन का मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जगदानंद सिंह व रामगढ़ के पूर्व विधायक अंबिका यादव होंगे. बैठक में जिले के विकास व दल को और सशक्त बनाने पर विचार किया गया. बैठक की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष अजीमुदीन अंसारी व संचालन भोलानाथ सिंह यादव ने किया. इस मौके पर सुरेंद्र सिंह यादव, इसलाम अंसारी, सुरेश सिंह, जनार्दन उपाध्याय, बनारसी सिंह यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे………………………………फोटो.5. राजद कार्यकर्ताओं की हुई बैठक……………………………….

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन