स्कूल के गेट में लगायी आग, फिर चोरी

Updated:
विज्ञापन

स्कूल के गेट में लगायी आग, फिर चोरी मामला भभुआ स्थित बालिका मध्य विद्यालय काप्रधानाध्यापक के कमरे के पिछले दरवाजे को जलाया स्कूल में 17 दिनों में तीसरी बार चोरों का धावा प्रतिनिधि, भभुआ (सदर)बुधवार की रात चोरों ने भभुआ शहर स्थित बालिका मध्य विद्यालय में 17 दिनों में तीसरी बार धावा बोला. चोरों ने […]

विज्ञापन

स्कूल के गेट में लगायी आग, फिर चोरी मामला भभुआ स्थित बालिका मध्य विद्यालय काप्रधानाध्यापक के कमरे के पिछले दरवाजे को जलाया स्कूल में 17 दिनों में तीसरी बार चोरों का धावा प्रतिनिधि, भभुआ (सदर)बुधवार की रात चोरों ने भभुआ शहर स्थित बालिका मध्य विद्यालय में 17 दिनों में तीसरी बार धावा बोला. चोरों ने प्रधानाध्यापक कक्ष के पिछले दरवाजे में लगी कुंडी खोलने के लिए उसमें आग लगा दी और कमरे में रखी एक बोरी किताब उठा ले गये. आसपास घनी आबादी नहीं होने के कारण लोगों को आग की भनक नहीं लग सकी. गुरुवार की सुबह स्कूल खोलने पहुंचे विद्यालय के आदेशपाल को चोरों की करतूत की जानकारी मिली. स्कूल में आगजनी व चोरी की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने छानबीन की. उन्होंने बताया कि यह काम जुआरियों व नशेड़ियाें का है. जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात चोरों ने बालिका मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापिका शारदा कुमारी देवी के कक्ष के पिछले दरवाजे में अाग लगा दी. इसके बाद दरवाजे के समीप रखी गयी आलमारी को हटाते हुए कमरे में प्रवेश कर गये. चोरों को प्रधानाध्यापिका के कमरे में जब कुछ भी कीमती सामान हाथ नहीं लगा, तो छात्राओं में नि:शुल्क वितरण करने के लिए रखी गयी एक बोरी किताब ही चुरा ली. गुरुवार को स्कूल खोलने पहुंचे आदेशपाल लालजी प्रसाद को स्कूल में आगजनी व चोरी का पता चला. घटना की सूचना नगर थाने को दी गयी. गौरतलब है कि बालिका मध्य विद्यालय के जर्जर भवन का लाभ उठाते हुए चोरों ने पिछले 17 दिनों में तीसरी बार विद्यालय का ताला तोड़ा है. बुधवार की घटना के पहले भी विद्यालय में दो बार चोरी हो चुकी है. गत 27 दिसंबर को चोरों ने विद्यालय से मध्याह्न भोजन बनाने व परोसने के बरतनों की चोरी कर ली थी. बरतनों की चोरी होने से पिछले एक सप्ताह से विद्यालय की छात्राओं को भोजन नहीं मिल पा रहा है. इधर, जिला शिक्षा पदाधिकारी सत्यनारायण प्रसाद ने बताया कि स्कूल में हुई चोरी के मामले की जांच करने के लिए भभुआ प्रखंड के बीइओ को स्कूल भेजा गया. अगर, बरतन के अभाव में स्कूल में एमडीएम बंद है, तो जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन) से बात कर जल्द से जल्द स्कूल में एमडीएम चालू कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन